राष्ट्रीयJDU विधायक ने डांसर के साथ स्टेज पर लगाएं ठुमके, वायरल हो...

JDU विधायक ने डांसर के साथ स्टेज पर लगाएं ठुमके, वायरल हो रहा वीडियो

[object Promise]

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो बभनौली गांव के एक शादी समारोह का था। कहा जा रहा था कि भाजपा नेता अपने करीबी के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। शादी समारोह में बॉलीवुड गाने की धुन पर महिला डांसर को नाचता देख नेताजी खुद को रोक नहीं पाए। लोगों की मांग के बाद नेताजी स्टेज पर चढ़े और गमछे का लुंगी बनाकर पल-पल ना माने टिंकू जिया…गाने पर डांस किया था।  जनता दल यूनाइडेट (JDU) के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि  jansandeshonline इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे जेडीयू के विधायक स्टेज पर कई सारी लड़कियों के बीच ठुमके लगा रहे हैं।

गोपालपुर विधायक का डांस करते हुए वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है।  की रिपोर्ट के मुताबिक जब गोपालपुर विधायक के पीए से जब विधायक के इस डांस के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि डांस करना कोई गुनाह तो नहीं है। कहीं किसी कार्यक्रम में अपने समर्थकों के कहने पर उनकी खुशी में वे भी शामिल हो जाते हैं तो इसमें बुराई क्या है।

कथित तौर से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के वायरल हो रहे के बारे में जानकारी के अनुसार विधायक के पैतृक गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था और उसी शादी समारोह में विधायक ने ठुमके लगाए। वीडियो के शुरुआती भाग में एक भक्ति गाना बज रहा है जिस पर विधायक नृत्य कर रहे हैं। इस गाना के बाद भोजपुरी का एक अश्लील गाना बजने लगता है और उस पर भी विधायक कथित तौर से ठुमके लगाते हुए देखे जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक इधर जदयू विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि  सत्ता में ऐसे काबिज ऐसे नेताओं के आचरण पर मुख्यमंत्री को संज्ञान लेने की जरुरत है और सरकार को इनपर कार्रवाई करनी चाहिए।  वहीं जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि  इन पर पहले भी कारवाई हुई है और अगर इस बार भी ऐसा कुछ सही पाया गया तो पार्टी उन्हे फिर से चेतावनी देगी और कार्रवाई करेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले गोपालगंज जिले के एक भाजपा नेता का लुंगी डांस करते कथित वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। यह वीडियो जिले के विजयपुर के मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी का बताया गया था।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories