राष्ट्रीयलखनऊ : अपर निजी सचिव के पति को मारी गोली, आरोप‍ित ने...

लखनऊ : अपर निजी सचिव के पति को मारी गोली, आरोप‍ित ने खुद को भी क‍िया शूट-पहुंचा थाने

[object Promise]

लखनऊ, राजधानी मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। आशियाना में अपर निजी सचिव के पति एवं पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सर्वेश को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर के बाहर गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह मौके पर ही धराशायी हो गए। वारदात के कुछ ही देर बाद आरोप‍ित ने खुद को भी गोली मार ली और थाने पहुंच गया। पुल‍िस ने उसे भी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी तरफ राजाजीपुरम एमआइएस चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक जूस की दुकान पर एक्सयूवी सवारों की कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने असलहे निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग की।

[object Promise]
आशियाना में अपर निजी सचिव के पति एवं पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सर्वेश को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर के बाहर गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह मौके पर ही धराशायी हो गए। आरोपित शैलेन्द्र रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है।

आशियाना सेक्टर एच निवासी ममता सचिवालय में अपर निजी सचिव हैं। उनके पति सर्वेश पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह सर्वेश ऑफिस जाने के लिए घर के बाहर स्कूटी साफ कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उन्होंने सर्वेश को गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पेट में गोली लगने से सर्वेश मौके पर ही धराशायी हो गए। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी ममता और मोहल्ले वाले बाहर निकले। उन्होंने आनन फानन पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से सर्वेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

गोली कांड की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमें बदमाशों की सुरागरशी के लिए घटना स्थल के आस पास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही हैं। एसीपी कैंट बीनू सिंह ने बताया कि आलाधिकारियों के निर्देश पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सर्वेश को गोली मारने वाले आरोपित शैलेन्द्र सिंह ने खुद को भी गोली मारी और आशियाना थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर ट्रामा में भर्ती कराया। आरोपित शैलेन्द्र रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है।

राजाजीपुरम में फायर‍िंग

राजाजीपुरम एमआइएस चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक जूस की दुकान पर एक्सयूवी सवारों की कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने असलहे निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों के अंदर बंद हो गए और दुकानों के शटर नीचे गिरा दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक एक्सयूवी सवार रंजीत यादव और उसका दोस्त सत्यम पांडेय सेक्टर-12 स्थित जूस की दुकान पर खड़े थे। इस बीच सामने से पल्सर सवार दो युवक आए उन्होंने गाली-गलौज की और दो राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories