राष्ट्रीयबस्‍ती : पूर्व मंत्री, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 200 पर मुकदमा

बस्‍ती : पूर्व मंत्री, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 200 पर मुकदमा

[object Promise]

गोरखपुर, नए कृषि बिल के विरोध में बस्‍ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौक पर बिना प्रशासन की अनुमति के धरना प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जितेंद्र प्रसाद उर्फ नंदू चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी और सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 200 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

[object Promise]
नए कृषि कानून के विरोध में बस्‍ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौक पर बिना प्रशासन की अनुमति के धरना प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 200 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

सिविल लाइन्स चौकी इंचार्ज इंद्रभूषण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध आइपीसी व आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष  महेन्द्र नाथ यादव, पूर्व विधायक जितेन्द्र उर्फ नन्दू चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, रजनीश यादव, बृजेश मिश्र, राम प्रकाश चौधरी, चन्द्र भूषण मिश्र, सुमन सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी के 190 अन्य कार्यकर्ता नाम पता अज्ञात शामिल हैं।

कुशीनगर में राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओ ने निकाली किसान यात्रा

उधर, किसान आंदोलन के समर्थन एवं कृषि कानून के विरोध में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान जागरूकता यात्रा निकाली। पूर्व राज्य मंत्री के कुशीनगर स्थित आवास से किसान यात्रा निकाली गई,  जो थरुआडीह, सोनबरसा, भैसहीं बाजार, खोठ्ठा बाजार, तुर्कडीहा अहिरौली बाजार में किसानों को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया गया।

किसान, मजदूर व व्यापारी विरोधी है सरकार : राधेश्‍याम

अहिरौली बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, मजदूर व व्यापारी विरोधी है। सरकार के कृषि कानून से किसानों का बड़ा नुकसान होगा। सरकार देश के भोले भाले किसानों पर मुकदमा दर्ज कराकर उनकी आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है। शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष  मनोज यादव, रामबड़ाई चौरसिया, उर्मिला द्विवेदी, प्रेमशंकर द्विवेदी, बालकृष्ण मिश्र, सचिंद्र यादव, टीपू खान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories