राष्ट्रीयचंदौली : दुष्कर्म पीड़िता की बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

चंदौली : दुष्कर्म पीड़िता की बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

[object Promise]

चंदौली, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार की सुबह वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने सोमवार की रात में ही आरोपी चांदसी निवासी गौतम चौहान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

[object Promise]
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार की सुबह वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

इस्पेक्टर एनएन सिंह का कहना है कि 10 दिसम्बर को पीड़िता को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 376 (दुष्कर्म) व 313 (गर्भपात) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर में आरोपी गौतम के माता पिता को भी दोषी बनाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में जानकारी आरोपी के परिजनों को भी थी, उन्होंने इस पूरे मामले को छुपाया।

पूरी रात सोती रही पुलिस, आरोपी को नहीं कर पाई गिरफ्तार

सोमवार की रात में ही पीड़ित परिवार की तरफ से रिपोर्ट लिखवा दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने न तो आरोपी को गिरफ्तार किया न ही उसके परिजनों को। इस पूरे मामले में मुगलसराय पुलिस अपने को अंजान बताने में लगी रही, वहीं दुष्‍कर्म पीडिता की मौत को लेकर परिजनों में खासा आक्रोश है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories