राष्ट्रीयमुजफ्फरनगर : शहीद विकास कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि, मंत्री और...

मुजफ्फरनगर : शहीद विकास कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि, मंत्री और विधायक भी पहुंचे

[object Promise]

मुजफ्फरनगर, छत्तीसगढ के सुकमा में शहीद मुजफ्फरनगर के लाल विकास कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे यहां पर पहुंचा। यहां पर पहले से मौजूद भीड़ गगनभेदी नारों से गूंज उठी। शहीद विकास की शहादत को हर किसी को सलाम किया। इस दौरान सेना के बड़े अधिकारी भी यहां पर मौजूद थे। मंगलवार दोपहर को गांव में पहुंचा शहीद विकास कुमार का पार्थिव शरीर।राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल सहित शहर व देहात क्षेत्रों से भारी संख्या में भीड़ शहीद के सम्मान में पहुंची। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गन्ना मंत्री सुरेश राणा पहुंचे हैं, जो शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए का चेक सौंपेंगे।  परिवार के सदस्य को  सरकारी नौकरी का आश्वासन देंगे।

[object Promise]
सुकमा में शहीद मुजफ्फरनगर के लाल विकास कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे यहां पर पहुंचा। यहां पर पहले से मौजूद भीड़ गगनभेदी नारों से गूंज उठी। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पचेंडा ले जाया जा रहा है।

छत्तीसगढ के सुकमा में तैनात मुजफ्फरनगर का लाल विकास कुमार रविवार रात शहीद हो गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आइईडी ब्लास्ट होने से विकास की शहादत हुई। बलिदान की खबर मिलते पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई थी। शहादत की सूचना पर स्‍वजन बेहाल हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बलिदानी विकास कुमार के नाम से गांव में सड़क, एक स्वजन को सरकारी नौकरी के साथ ही परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक की घोषणा की थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories