राष्ट्रीयकुत्‍तों के लिए रोटी नहीं बनायीं तो बहन को गोली से उड़ाया,...

कुत्‍तों के लिए रोटी नहीं बनायीं तो बहन को गोली से उड़ाया, थाने में फोन करके कहा-मुझे पकड़ लो

[object Promise]

मेरठ, यह एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर है। मेरठ में एक भाई ने अपनी बहन कत्‍ल महज इस वजह से कर दिया, क्‍योंकि बहन ने उसके पालतू कुत्‍तों के लिए रोटी बनाने से इंकार कर दिया था। जिले के भावनपुर में कैलाश वाटिका कालोनी में कुत्‍तों की रोटी बनाने से इन्कार करने पर भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने खुद पुलिस को फोन कर कहा.. मैने बहन का कत्ल कर दिया। मुझे पकड़कर ले जाओ। गंगानगर पुलिस ने आरोपित को पकड़कर भावनपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि भावनपुर में कुत्‍तों के लिए रोटी नहीं बनाने पर भाई ने बहन की गोली मारकर हत्‍या कर दी। आरोपित ने पूछताछ में अपना जुर्म स्‍वीकार किया है।

[object Promise]
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में महज कुत्‍तों के लिए रोटी बनाने से इंकार करने पर एक भाई को इतना गुस्‍सा आया कि उसने तमंचा निकालकर बहन को ही गोली मार दी। उसकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

यह है पूरा मामला

मां ने कहा भाग जा यहांं सेे   

घर में मौजूद मां सरोज ने बेटे आशीष को भाग जाने को कहा, लेकिन आशीष ने अपने मोबाइल से गंगानगर थाना पुलिस को फोन कर बताया कि मैने अपनी बहन का कत्ल कर दिया है..। मुझे घर से पकड़कर ले जाओ। आननफानन में पुलिस पहुंची और खून से लथपथ बहन के शव के पास खड़ा आशीष पुलिस को तमंचा देकर जीप में बैठ गया। मां से तहरीर लेकर भावनपुर थाना पुलिस ने आशीष पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि गंगानगर थाने के बार्डर पर कैलाश वाटिका कालोनी है। इसलिए भावनपुर से पहले गंगानगर थाना पुलिस पहुंची थी।

इनका कहना है

कुत्तों की रोटी बनाने को लेकर बहन और भाई में विवाद हुआ था, जिस पर तमंचे से भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

– अजय साहनी, एसएसपी

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories