राष्ट्रीयकिसान नेता : बीएम सिंह के बयान से मेरठ में किसान संगठनों...

किसान नेता : बीएम सिंह के बयान से मेरठ में किसान संगठनों ने किया किनारा

[object Promise]

मेरठ, कृषि कानून को वापसी की मांग पर कई किसान संगठन दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अलग-अलग किसान संगठनों के बीच दरार पड़ती नजर आ रही है। आल इंडिया किसान संघर्ष कमेटी ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक किसान नेता सरदार बीएम सिंह के बयान की निंदा करते हुए अपने आप को अलग कर लिया है। बता दें कि किसान नेता सरदार बीएम सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि कोई किसान संगठन बात करे या न करे, हम बातचीत के लिए तैयार हैं। मुख्य मांग एमएसपी की है। सरदार बीएम सिंह ने कहा कि यह ऐसा इसलिए कहा, उन्हें लगा कि आंदोलन अपने मूल विषय से भटक रहा है।

[object Promise]
किसान संगठनों ने आल इंडिया किसान संघर्ष कमेटी ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक किसान नेता सरदार बीएम सिंह के बयान की निंदा करते हुए अपने आप को अलग कर लिया है। नए कानून का विरोध लगातार जारी है।

संयुक्त किसान मोर्चा की मांगें

कृषि कानून रद्द किए जाएं, एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, प्रस्तावित बिजली बिल रदद् किया जाए और पराली जलाने के मुद्दे पर किसानों का शोषण बंद किया जाए। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा की कोई मांग नहीं है। हमारा किसी अन्य मांग से कोई लेना देना नहीं है।

बीकेयू भानु संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं है, चिल्ला बॉर्डर से हटने का फैसला बीकेयू भानु संगठन का निजी फैसला है, संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन का बीकेयू भानु संगठन से कोई लेना देना नहीं है। हमारा आंदोलन पहले की तरह ही चलता रहेगा।

किसान नेता वीएम सिंह द्वारा कल दिया गया बयान उनका अपना निजी बयान है, एआईकेएससीसी द्वारा मीटिंग कर के वीएम सिंह को संयोजक के पद से हटा दिया गया है। वीएम सिंह द्वारा दिये गए किसी भी बयान से संयुक्त किसान मोर्चा का कोई लेना देना नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories