प्रदेशरिटायर रेंजर को पैसे कटने की शिकायत करना पड़ा भारी, खाते से...

रिटायर रेंजर को पैसे कटने की शिकायत करना पड़ा भारी, खाते से गायब हुए एक लाख से ज्यादा

[object Promise]

देहरादून।देहरादून में खाते से पैसे कटने की शिकायत कस्टमर केयर पर करना रिटायर रेंजर को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने उन्हें झांसे में लेकर खाते से एक लाख 36 हजार रुपये उड़ा दिए। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चंद्रबनी पटेलनगर निवासी रिटायर रेंजर यशपाल सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को वह चकराता रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गए। एटीएम से पैसे तो निकले नहीं, लेकिन खाते से पैसे जरूर कट गए। 18 नवंबर को यशपाल सिंह ने इसकी शिकायत पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर से की। अगले दिन शाम पांच बजे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसमें व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया व जल्द रुपये वापस आने की बात कह खाते की सारी डिटेल मांग ली।

इसी दिन यशपाल सिंह के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत उन्होंने पीएनबी शाखा नारी शिल्प मंदिर टैगोर विला में की। यहां बैंक अधिकारी ने दूसरा एटीएम कार्ड लेने व मोबाइल नंबर बदलने की सलाह दी। एटीएम कार्ड व मोबाइल नंबर बदलने के बावजूद चार दिसंबर को फिर खाते से 38698 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर मिलीभगत का भी आरोप  लगाया है। पटेलनगर कोतवाली के एसआइ प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ओएलएक्स पर वाहन बेचने के नाम पर ठगे 90 हजार

ओएलएक्स पर वाहन का विज्ञापन दिखाकर ठग ने युवती के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। परिधि रावत निवासी राजविहार ने बताया कि 12 जून 2020 को उन्होंने ओएलएक्स पर एक वाहन देखा। वाहन के बारे में पूछताछ करने के लिए परिधि ने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया। ठग ने युवती को झांसे लेकर प्रोसेस फीस भरने की बात कही और गूगल पे पर क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा। थोड़ी ही देर बाद युवती के खाते से 90 हजार रुपये उड़ गए। वसंत विहार के इंस्पेक्टर नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories