बिजनेसचीन की बजाय Samsung के डिस्प्ले बनेंगे यूपी में, सरकार से मिलेगी...

चीन की बजाय Samsung के डिस्प्ले बनेंगे यूपी में, सरकार से मिलेगी 5,000 करोड़ रुपये मदद

[object Promise]

नई दिल्ली. ग्लोबल टेक कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में चीन से दूरी बनाई है और भारत का रुख किया है। इसमें विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung शामिल है। Samsung कंपनी खुद को चीन से भारत के उत्तर प्रदेश रीलोकेट करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इसेक बारे में जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश में Samsung कंपनी को स्थापित करने के लिए योगी सरकार करीब 5,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

यूपी में फैक्ट्री लगाने के लिए मिलेगी सरकारी मदद 

उत्तर प्रदेश में Samsung कंपनी सेटअप करने से पीएम मोदी की मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश की तरफ से Samsung को वित्तीय सहायता के तौर फैक्ट्री स्थापित करने के लिए ट्रांसफर ऑफ लैंड और टैक्स में छूट का लाभ दिया जाएगा। Samsung की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार से टैक्स में छूट समेत कई तरह के बेनिफिट्स की मांग की गई थी, जिससे कंपनी को डिस्प्ले फैक्ट्री स्थापित करने में मदद मिल सके।

केंद्र सरकार की मुहिम को मिलेगा फायदा

Samsung की डिस्प्ले फैक्ट्री उत्तर प्रदेश में स्थापित होने से तत्काल करीब 510 डॉयरेक्ट जॉब जनरेट होगी। यह फैक्ट्री अगले साल तक ऑपरेशनल हो जाएगी। बता दें कि Samsung दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। बता दें कि इसी साल केंद्र सरकार की तरफ से 16 टेक कंपनियों को घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग प्लान को लगाने के लिए 6.65 बिलियन डॉलर मदद का ऐलान किया गया था। इसमें Samsung और Apple की टॉप सप्लायर कंपनी Foxconn, Wistron और Pegatron शामिल थी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories