राष्ट्रीयSGPGI : 37वें स्थापना दिवस पर CM योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- अच्छा...

SGPGI : 37वें स्थापना दिवस पर CM योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- अच्छा करेंगे तो यश मिलेगा और भागेंगे तो अपयश

[object Promise]

लखनऊ, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआइ) के 37वें स्थापना दिवस पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की सुविधा भी गरीब मरीजों को मिलनी चाहिए। उन्‍हें बिना सिफारिश के मरीजों को सुविधा मिले। ऑर्गन, लिवर व हार्ट ट्रान्सप्लांट अब तक पीजीआइ में प्रारंभ हो जाना चाहिए था। इसकी दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाने होंगे वरना हम पीछे हो जाएंगे। पीजीआइ की जो साख है, उस ओर खरा उतरना होगा। छोटी-छोटी बातों पर कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। अच्छा करेंगे तो यश मिलेगा और भागेंगे तो अपयश।

[object Promise]
संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के 37वें स्थापना दिवस पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की सुविधा भी गरीब मरीजों को मिलनी चाहिए। ऑर्गन लिवर व हार्ट ट्रान्सप्लांट अब तक पीजीआइ में प्रारंभ हो जाना चाहिए था।

सीएम ने आगे कहा कि एसजीपीजीआइ के 37 वर्ष गौरवशाली रहे हैं। आसपास के राज्य भी इसे उम्मीद के तौर पर देखते हैं। जब एसजीपीजीआइ कहता था कि हमें एम्स जैसी मान्यता मिले तो मुझे बुरा लगता था। क्योंकि एसजीपीजीआइ स्वयं उससे बेहतर कर सकता है। प्रदेश में गोरखपुर और रायबरेली एम्स भी शुरू हो रहा है। जनता कर्फ्यू के दिन राष्ट्रपति का फोन आया कि यूपी का क्या होगा। अगर सभी प्रवासी यूपी आये तो क्या होगा?  अगर हम भी भागे होते तो क्या लोगों को बचा पाते। ऐसा कोई दिन नहीं हुआ कि मैंने इसकी फिजिकली या वर्चुअली बैठक न ली हो।

उन्‍होंने कहा कि पहले सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज ही बन पाए थे। हम 30 मेडिकल कॉलेज नए बना रहे हैं। आप सोचिए कि हम कितनी तेज़ी से काम कर रहे हैं। सभी जिलों के एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दे रहे हैं। हमने कहा था कि हम कोरोना की लड़ाई जीतेंगे। आज तमाम संस्थाएं हमारे प्रयासों की सराहना करने से खुद को रोक नहीं सके। इसमें एक-एक संस्थान का योगदान रहा। बहुत जगह प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को भी कोविड के रूप में विकसित किया। हम चाहते थे कि कोविड व नॉन कोविड अलग-अलग रहे। हमें सफलता भी मिली। कोविड वार्ड में हमने सीसीटीवी भी लगाए कि मरीजों की देख रख हो रही है या नहीं। हालांकि, यह स्थिति नहीं आने देना चाहिए था। मगर आई तो उसका समाधान किया।

सीएम योगी ने कहा कि टेलीमेडिसिन आज की आवश्यकता है। कोविड काल में हमने डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाये। जहां मेडिकल कालेज नहीं थे, वहां के जिला अस्पताल को कोविड मरीजों के लिए तैयार किया। हर जिले के लिए कमांड सेंटर बनाये। जिसमें सीएम कार्यालय भी शामिल था। इस दौरान यह बात सामने आई कि बहुत से जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थे। इसलिए हमने केजीएमयू एसजीपीजीआइ और लोहिया को वर्चुअल आइसीयू शुरू करने को कहा।

एसजीपीजीआइ के ट्रामा सेंटर से संतुष्ट होकर मरीज जा रहे : सीएम योगी  

अगर हम समय के धारा के अनुरूप नहीं चले तो पिछड़ जाएंगे। एम्स जैसे संस्थान से आपकी प्रतिस्पर्धा अब होने वाली है। अपनी तकनीकी को और बेहतर करें। एसजीपीजीआइ अपनी ओपीडी भी शुरू करे। अगर डॉक्टर ही भाग जाएगा तो क्या होगा। अधिकतर अस्पतालों ने ओपीडी शुरू कर दी है। एसजीपीजीआइ क्यों नहीं कर पा रहा है ? एसजीपीजीआइ के ट्रामा सेंटर को पहले कहा जा रहा था कि ये चलाएं वो चलाएं, लेकिन हमने कहा कि एसजीपीजीआइ का है तो वो क्यों नहीं चलाए। जब चलाया तो मरीज आज वहां से संतुष्ट होकर भी जा रहे हैं। जिस संस्थान ने अच्छा काम किया और जिसने बुरा काम किया, जनता ने उनके प्रति वैसी प्रतिक्रिया भी व्‍यक्‍त की। यह मोबाइल और टैक्‍नोलॉजी का जमाना है। कुछ छुप नहीं सकता। हम हर चीज पर नजर रखते थे कि कहां-कैसी सुविधाएं व कैसा खाना मिल रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories