[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रयागराज : प्रतापगढ़ व कौशांबी में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
राष्ट्रीय

प्रयागराज : प्रतापगढ़ व कौशांबी में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

admin
Last updated: April 17, 2026 1:27 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

प्रयागराज, नए कृषि कानूनोंं को लेकर आंदोलित किसानों के समर्थन में सोमवार को सपाई सड़क पर उतरे। प्रयागराज और प्रतापगढ़ के साथ ही कौशांबी जिला मुख्यालय मेंं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए जा रहे तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं झलवा में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। अब तक प्रयागराज में करीब 100 को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।

[object Promise]
प्रयागराज में कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान सपाई हिरासत में लिए गए। प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों की बैरीकेडिंग की गई है। प्रतापगढ़ मेंं सपाइयों ने शहर के पुराना मालगोदाम रोड से जुलूस निकाला।

प्रयागराज में कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान सपाई हिरासत में लिए गए। प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों की बैरीकेडिंग की गई है। वहीं प्रतापगढ़ मेंं सपाइयों ने शहर के पुराना मालगोदाम रोड से जुलूस निकाला। एमडीपीजी कालेज के सामने से होकर भंगवा चुंगी की तरफ सपाइयों जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, शांती सिंह, सुषमा पाल सहित डेढ़ दर्जन सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें तिलक कालेज में रखा गया है। पूरे शहर में फोर्स मुस्तैद है।

कौशांबी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भी पुलिस कलेक्ट्रेट के आसपास मौजूद है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्‍ते में रोक लिया। इसके बाद उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया। पिपरी थाने में सपाइयों को ले जाया गया है।

प्रयागराज में आम आदमी पार्टी से ये हुए गिरफ्तार

1- शिमला श्री त्रिपाठी  (प्रदेश सचिव)

2- अंजनी कुमार मिश्रा (प्रदेश सचिव)

3- सर्वेश यादव (जिला महासचिव)

4- ज्योति प्रकाश चौबे (महानगर अध्यक्ष)

5- रामेंद्र पांडे (जिला उपाध्यक्ष)

6- पूनम सिंह (महिला जिला अध्यक्ष)

7- संजीव मिश्रा (जिला यूथ अध्यक्ष)

8- वीरेंद्र कुशवाहा (जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष)

9- सुनैना (जिला महिला उपाध्यक्ष)

10- संजय पांडे प्रचंड

11- आरआर मिश्रा (शहर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष)

12- राम लखन चौरसिया (विधानसभा पश्चिमी अध्यक्ष)

13- हरेंद्र प्रताप सिंह (मीडिया प्रभारी महानगर)

14- शुभम केसरवानी ( दक्षिणी विधानसभा कोषाध्यक्ष)

15- मुकेश जयसवाल

16- मोहम्मद अकबर (महासचिव पश्चिमी विधानसभा)।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ
Next Article डॉ.शकुंतला मिश्रा विवि : दीक्षा समारोह में पहुंचे सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, 125 करोड़ की योजनाओं का क‍िया लोकार्पण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?