[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आगरा : 2 दिन में पूरी होगी जांच, खत्म होंगी आरोपित की सेवाएं
राष्ट्रीय

आगरा : 2 दिन में पूरी होगी जांच, खत्म होंगी आरोपित की सेवाएं

admin
Last updated: April 17, 2026 1:27 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

आगरा डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंकतालिका जलाते हुए पकड़े गए कर्मचारी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने मामले में जांच बैठाने के साथ ही आरोपित कर्मचारी की संविदा समाप्त करने के संकेत दिए हैं।

[object Promise]
अंकतालिकाओं को आग के हवाले करने के मामले में कुलपति गंभीर। मामले की तह तक जाने के लिए रखे हैं जांच पर गहरी नजर। आरोपित कर्मचारी विरेश गुप्ता है जो इतिहास विभाग में काम करता है।

आरोपित कर्मचारी विरेश गुप्ता है, जो इतिहास विभाग में काम करता है। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि कर्मचारी इतनी मात्रा में उक्त अंकतालिकाएं कहां से लाया, उन्हें आग लगाकर नष्ट करने का उसका मकसद क्या था, इन सब सवालों के जवाब जांच के बाद ही मिलेंगी। फिलहाल मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। दो दिन में प्रारंभिक जांच पूरी कर रिपोर्ट मेरे पास आएगी। उसके आधार पर आरोपित कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर की जाएंगी।

तलाशे जा रहे तार

आरोपित कर्मचारी के पास से करीब तीन हजार अंकतालिका मिली थी, जिनमें से कुछ को वो आग लगा चुका था। अन्य अंकतालिका शिक्षक और अधिकारियों ने उससे छीनकर अपने हवाले ले लीं। ऐसे में अब शक इस ओर भी गहरा रहा है कि वह ऐसा खुद से कर रहा था या ऐसा करने के लिए उसे कहीं से निर्देश मिले थे। यदि वह कहीं और से संचालित हो रहा था, उस साजिश में और कौन-कौन शामिल हैं, या इन अंकतालिका को जलाने से किसे क्या लाभ मिलता। फिलहाल यह सब सवाल ही हैं, जिनका जवाब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

होती रही चर्चा

मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय भले बंद था, लेकिन मामले की चर्चा हर कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी के बीच होती रही। सभी जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर माजरा क्या है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कानपुर : शिवपाल बोले-किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही भाजपा सरकार, जीरो टॉलरेंस सिर्फ दिखावा
Next Article ये आसान 5 उपाय आज़माएं, ज़िद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाएं

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?