राष्ट्रीयमेरठ : दहाड़े सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बोले- कुछ लोग नहीं देख सकते...

मेरठ : दहाड़े सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बोले- कुछ लोग नहीं देख सकते किसानों का विकास

[object Promise]

मेरठ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्‍की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्‍यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। यहां इन्‍होंने 325 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मेरठ को दी। इनके साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद थे। सीएम योगी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों को के रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

[object Promise]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्‍की नहीं देख सकते। उनको परेशानी है कि किसान विकास क्‍यों कर रहा है ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ गाजियाबाद से मेरठ हेलीकॉप्‍टर से आए हुए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आसमान से ही वापस गाजियाबाद चले गए। वहां से फिर से मेरठ के लिए सड़क मार्ग से सफर किया। करीब डेढ़ बजे सीएम मेरठ में पहुंचे। यहां इन्‍होंने सभा में मौजूद 2500 किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही किसानों से बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए सही कानून लागू किया है। इस कानून से किसानों की आया दोगूनी होगी।

32 हजार करोड़ की लागत से बन रही मेट्रों 

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में मेट्रों की मांग उठ रही थी, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लागू किया गया है। इसमें 32 हजार करोड़ का लागत से बन रही है। अब मेरठ से दिल्‍ली की राह आसान हो जाएगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि हरिद्वार से जोड़ने के लिए भी सड़क मार्ग को जोड़ा गया है। बनारस तक जाने के लिए गंगा एक्‍सप्रसवे का निर्माण किया जा रहा है। एक्‍सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि मेरठ से दिल्‍ली तक जाने के लिए अब मात्र 45 मिनट ही समय लगेगा।

किसान को मिलेगा अवसर, तो उगाएंगे सोना 

योगी ने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अवसर मिलेगा तो खेती से वो सोना उगाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के किसान कठिन मेहनत करते हैं। पर कुछ लोग इनके विकास को नहीं लेख सकते। रमाला चीनी मील का जिक्र करते हुए कहा कि 40 वर्षों से मील के विस्‍तार की मांग हो रही थी। भाजपा की सरकार के आने के बाद इसका विस्‍तार किया गया। कहा कि मोदी सरकार में किसानों के गन्‍ना मुल्‍य का पाई-पाई मिलेगा। चीनी का उत्‍पादन प्रदेश से बड़े स्‍तर पर करेगें।

मोदी सरकार में हुआ भारत का विकास 

योगी ने पीएम के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार में भारत का विकास हुआ। जो कार्य पांच सौ साल से नहीं हो सका वह भाजपा सरकार में हुआ। राम मंदिर की समस्‍या का समाधान भाजपा सरकार की ही देन है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने काश्‍मीर की समस्‍या का भी समाधान किया। अब मेरठ की जनता भी वहां जमीन खरीद सकती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories