प्रदेशएक ही सवाल उठ रहा बार-बार, आखिर कब अस्तित्व में आएगा ‘अर्ली...

एक ही सवाल उठ रहा बार-बार, आखिर कब अस्तित्व में आएगा ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’

[object Promise]

देहरादून। ‘दुविधा में दोऊ गए, माया मिली न राम’। उत्तराखंड के वन्यजीव महकमे पर यह पंक्तियां एकदम सटीक बैठती हैं। ज्यादा वक्त नहीं बीता, जब राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हरिद्वार क्षेत्र में हाथियों के उत्पात को थामने के मद्देनजर ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ विकसित करने पर जोर दिया गया। इसके तहत चिह्नित किए गए उत्पाती हाथियों पर नजर रखने को उन पर रेडियो कॉलर लगाने का निर्णय लिया गया। इससे हाथियों के मूवमेंट का पता चलने पर संबंधित क्षेत्र में तैनात टीम को अलर्ट करने की बात थी। अक्टूबर में एक हाथी पर रेडियो कॉलर लगाया गया, मगर नवंबर में करंट से उसकी मौत हो गई। इसके बाद तो महकमा सहम ही गया। नतीजतन, हाथियों पर रेडियो कॉलर की मुहिम भी थम गई, जबकि हरिद्वार क्षेत्र में हाथियों का खौफ निरंतर बना हुआ है। उस पर अगले साल वहां कुंभ का भी आयोजन है। ऐसे में चिंता ज्यादा बढ़ गई है।

पता चले, जंगलों में कैसे लगी आग

मौसम भले ही सर्दियों का हो, मगर उत्तराखंड में जंगलों की आग इन दिनों चर्चा में है। फायर सीजन (15 फरवरी से 15 जून ) में तो हर साल जंगल धधकते हैं, लेकिन इस मर्तबा सर्दी की दस्तक के साथ ही ये सुलग रहे हैं। लिहाजा, अब तय हुआ है कि फायर सीजन वर्षभर रहेगा। बावजूद इसके सवाल अपनी जगह खड़ा है कि आखिर सर्दियों में जंगल क्यों झुलस रहे हैं। वन महकमे के मुताबिक इस बार अक्टूबर से बारिश न होने से जंगलों में नमी घटी है। पर गौर करने वाली बात ये है आग का प्रमुख कारण तापमान होता है। तो क्या यह माना जाए कि सर्दियों में भी तापमान में कुछ असामान्य परिवर्तन आया है। यही नहीं, वनों में आग के पीछे कुदरती कारण व मानवीय चूक हैं। ये कभी भी भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में जंगलों में आग की वजह का पता लगना जरूरी है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रियता

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन महकमे की बढ़ी सक्रियता कुछ सुकून देने वाली है। अभी तक दुरूह परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त आदि के दावों को संदेह की दृष्टि से देखा जाता था, मगर अब परिस्थितियां बदली हैं। कार्मिकों की लगातार गश्त और सक्रियता का ही परिणाम है कि हाल में नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व, गोविंद वन्यजीव विहार जैसे क्षेत्रों में शिकारियों व तस्करों को पकड़ा गया है। यह साबित करता है कि वहां व्यवस्था चाक-चौबंद हुई हैं और ये होनी भी चाहिए। साथ ही ये अवधारणा भी टूटी है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा रामभरोसे है, जिसका शिकारी व तस्कर फायदा उठाते आए हैं। वन महकमे की इस पहल को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही स्थानीय निवासियों का भी दायित्व है कि वे वन क्षेत्रों के इर्द-गिर्द किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत इसकी सूचना वनकर्मियों को दें।

कार्बेट में महिला नेचर गाइडों की तैनाती

वन्यजीव विविधता के लिए मशहूर उत्तराखंड के छह राष्ट्रीय पार्क, सात अभयारण्य और चार कंजर्वेशन रिजर्व अब रोजगार के क्षेत्र में भी नई इबारत लिखने जा रहे हैं। इस लिहाज से कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान की पहल सराहनीय है। वहां गाइडों की तैनाती में पहली मर्तबा महिलाओं को भी स्थान मिला है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद कार्बेट उद्यान प्रशासन ने 50 नए गाइडों की तैनाती की है, जिनमें सात महिलाएं हैं। अब यह महिला गाइड भी कार्बेट आने वाले सैलानियों को गाइड करने लगी हैं। जाहिर है कि इस पहल से कार्बेट में महिलाओं के लिए एक नया फ्रंट खुला है। हालांकि, राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट गार्ड से लेकर ऊपर के विभिन्न पदों पर महिला कार्मिकों की तैनाती है, लेकिन अब वे गाइड के तौर पर पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे आई हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि अन्य संरक्षित क्षेत्रों में भी ऐसी पहल होगी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories