प्रदेशगुरुग्राम से गिरफ्तार पांच करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला, पुलिस से बचने...

गुरुग्राम से गिरफ्तार पांच करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला, पुलिस से बचने को बदलता रहता था ठिकाना

[object Promise]

देहरादून। देहरादून में भूमि दिलाने के नाम पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को राजपुर थाना पुलिस ने गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित पहले भी धोखाधड़ी के अन्य मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल, आरोपित शख्स को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

राजपुर थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि अनिल भाटी मूल निवासी गुरुग्राम हाल निवासी नेचर विला, लालतप्पड़ ने नौ जून 2019 को थाने में तहरीर दी थी कि आरोपित मोहनलाल ने उन्हें मसूरी रोड स्थित ढाकपट्टी में भूमि दिखाई थी। दोनों के बीच सौदा 12 करोड़ में तय हुआ था। मोहनलाल ने पांच करोड़ रुपये चेक और कैश के रूप में ले लिए। कुछ समय बाद जब अनिल भाटी भूमि का निरीक्षण करने गए तो पता लगा कि जो भूमि मोहनलाल ने दिखाई वह किसी और की थी। मोहनलाल ने अपनी गलती मानते हुए पांच करोड़ रुपये के दो चेक दिए, जो खाते में पैसे न होने के कारण वापस हो गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नौ जून 2019 को मोहनलाल निवासी हाउसिंग बोर्ड एक्सटेंशन, गुरुग्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस से बचने के लिए मोहनलाल लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। उसने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की शाम आरोपित को लक्ष्मी बाजार, विजय पार्क, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। मोहनलाल पहले भी धोखाधड़ी के अन्य मामलों में जेल जा चुका है। आरोपित को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत करें कार्रवाई 

ऑनलाइन, भूमि, किटी व चिट फंड धोखाधड़ी करने वाले आरोपितों के खिलाफ दून पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने धोखाधड़ी व ठगी के मुकदमों की समीक्षा करते हुए सभी सीओ को अपराधों के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन आरोपितों के खिलाफ एक से अधिक मुकदमे दर्ज होंगे, उनके खिलाफ तुरंत गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें।

डीआइजी ने निर्देश दिए कि सभी सीओ अपने-अपने सर्किल के थानों में धोखाधड़ी के अंतर्गत दर्ज मुकदमों की अपराधवार साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। अभियानों के अनावरण एवं ठगी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए सर्किलवार टीमों का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी सिटी व ग्रामीण धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों की सर्किलवार पाक्षिक रूप से समीक्षा करेंगे। प्रत्येक अपराध के अनावरण के लिए पूरे प्रयास किए जाएं। वह स्वयं सभी अपराधों की दोबारा समीक्षा करेंगे।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories