खेलयुवराज सिंह नहीं मना रहे हैं इस वजह से अपना जन्मदिन, ट्वीट...

युवराज सिंह नहीं मना रहे हैं इस वजह से अपना जन्मदिन, ट्वीट कर दी जानकारी

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह का आज जन्मदिन है, लेकिन इस बार वे अपना जन्मदिन मना नहीं रहे हैं। 12 दिसंबर 2020 को 39 साल के हुए युवराज सिंह ने कोरोना वायरस नहीं, बल्कि किसान आंदोलन की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को दी है कि वे किसान और सरकार के बीच बातचीत होते हुए देखना पसंद करेंगे।

बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में एक नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा है, “इस साल, मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाय, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।” इसके अलावा युवराज सिंह अपने पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी से भी खुश नहीं हैं।

उन्होंने आगे लिखा है, “मैं इस महान देश का बेटा हूं और मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे पिता श्री योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कोविद -9 के खिलाफ सावधानी बरतना बंद न करें। महामारी खत्म नहीं हुई है और हमें पूरी तरह से वायरस को हराने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। जय जवान, जय किसान! जय हिन्द!”

12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह ने देश के लिए 350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में युवराज सिंह ने देश का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनको मौका नहीं मिला था। ऐसे में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories