मनोरंजनजीत रही हैं वह गर्भावस्था की समस्याओं से : मेघन ट्रेनर

जीत रही हैं वह गर्भावस्था की समस्याओं से : मेघन ट्रेनर

[object Promise]

लॉस एंजेलिस। गायिका मेघन ट्रेनर का कहना है कि उन्हें गर्भावधि मधुमेह है, लेकिन इसके बावजूद वह गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से निपट रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि क्वारंटाइन में रहते हुए उन्हें गर्भवती होने में मजा आया। ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर उपस्थिति के दौरान कहा, मैं गर्भवती हूं।

उन्होंने कहा, यात्रा नहीं करना बहुत अच्छा रहा और अगर मुझे बीमारों जैसा महसूस हुआ, तो मैं सोचती थी, ठीक है, कम से कम मैं घर पर हूं और इस तरह से साक्षात्कार कर रही हूं। मैं इसके लिए बहुत भाग्यशाली थी।

उन्होंने आगे कहा, मुझे गर्भावधि मधुमेह हो गया है, लेकिन कई महिलाओं को यह होता है।

गायिका ने आगे कहा, मेरे लिए यह बिल्कुल अनजाना था। मुझे नहीं पता था कि यह क्या है। यह जेनेटिक्स जैसी चीज है। मेरी मां को यह था और उन्होंने इस बारे में मुझे सही से चेतावनी भी नहीं दी।

ट्रेनर ने कहा, मैं अब सब कुछ लिखती हूं। मैं अपना ब्लड चेक करती हूं। और हम अब ठीक हैं। मैं इस समस्या को कुचल रही हूं। यह मेरे लिए एक खेल की तरह है और मैं जीत रही हूं। यह जानकर अच्छा लगा कि हम दोनों स्वस्थ हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories