राष्ट्रीयवोटर कार्ड : डिजिटल फॉर्मेट में लाने पर विचार कर रहा चुनाव...

वोटर कार्ड : डिजिटल फॉर्मेट में लाने पर विचार कर रहा चुनाव आयोग, आधार की तरह होगा डाउनलोड

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। मतदाताओं तक फोटो वोटर आइडी कार्ड को आसानी से पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग ने इसे डिजिटल फॉर्मेट में लाने की तैयारी में है। इसे आधार कार्ड की तरह डाउनलोड किया जा सकेगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि फील्ड में काम कर रहे ऑफिसर्स, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जनता के माध्यम से हमें इसे लेकर सुझाव और विचार मिलता रहता हैं। यह एक ऐसा विचार है जिस पर हम काम कर रहे हैं।

[object Promise]
चुनाव आयोग फोटो वोटर आइडी कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में लाने की तैयारी में है ताकि लोगों तक इसे आसानी से पहुंचाया जा सके। फिजिकल कार्ड को पहुंचाने में समय लगता है। हालांकि आयोग ने इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या डिजिटल वोटर आइडी कार्ड का मतलब यह होगा कि कोई भी मतदाता अपने मोबाइल फोन पर एप्लीकेशन के माध्यम से इसका इस्तेमाल कर सकेगा? अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्णय लेने के बाद, इस तरह के विवरण की जानकारी दी जाएगी। यह ई-मेल, मोबाइल, वेबसाइट पर हो सकता है। वोटर आइडी कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में लाने का विचार तेजी से वितरण और लोगों तक इस आसानी से पहुंचाना है। फिजिकल कार्ड को प्रिंट करने और मतदाता तक पहुंचने के लिए समय लगता है।

आधार कार्ड, परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस डिजिटल मोड में उपलब्ध हैं। वोटर कार्ड के डिजिटल मोड में आने से मतदाता की तस्वीर भी स्पष्ट दिखाई देगी, जिससे उसे पहचानना आसान हो जाएगा। आयोग एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने के लिए चुनाव आयोग को फैसला लेने से पहले सुरक्षा पहलुओं पर गौर करना होगा।

पहली बार 1993 में जारी हुआ था

योग्य मतदाता जिनके नाम चुनाव आयोग के मतदाता सूची में दर्ज हैं, उन्हें एक फिजिकल मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया जाता है। यह पहली बार 1993 में जारी किया गया था। पहचान और पते के प्रमाण के रूप में  फोटो वोटर आइडी कार्ड स्वीकार्य होते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories