[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बाराबंकी : नशे में धुत कार चालक ने दो मासूमों को मारी टक्‍कर-मौत, हादसे में वाहन सवार तीन जख्‍मी
राष्ट्रीय

बाराबंकी : नशे में धुत कार चालक ने दो मासूमों को मारी टक्‍कर-मौत, हादसे में वाहन सवार तीन जख्‍मी

admin
Last updated: April 17, 2026 1:28 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बाराबंकी, उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो मासूमों को टक्‍कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। कार की टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि मासूम 25 फीट दूर झाड़ियों में उछलकर जा गिरा। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार लखनऊ निवासी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

[object Promise]
बाराबंकी में सफदरगंज के परसा तिराहे की घटना। तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो बच्‍चों को मारी टक्‍कर। 25 फीट दूर झाडि़यों में गिरा मासूम तलाशने में लगा एक घंटा। बेकाबू कार पेड़ से टकराई वाहन सवार लखनऊ निवासी तीन जख्‍मी। कार से पुलिस को मिली शराब की बोतले।

मौके पर मासूमों की मौत, कार सवार भर्ती 

दरअसल, सफदरगंज के परसा के राम कुमार रावत की पुत्री की शुक्रवार रात शादी थी। गांव के ही सुबेचंद्र का बेटा अतुल(10) और राम सिंह का बेटा अर्जुन(14) गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ विवाह समारोह से पैदल वापस लौट रहे थे। परसा तिराहे पहुंचते ही सैदनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार बच्चों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे की चपेट में आए दोनों बच्‍चों अतुल और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार लखनऊ के नगराम हुसैनाबाद के अजीत, ज्ञानेंद्र कुमार और अलीगंज कपूरथला के बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बच्चों के साथियों ने परिवारजन को सूचना दी। आनन-फानन परिवारजन बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल कार सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब के नशे में थे कार सवार 

एसओ सफदरगंज श्रवण कुमार ने बताया कि कार सवार खिदरापुर में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शराब के नशे में थे, कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

एक घंटे बाद मिला अतुल

तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल करीब 25 फीट दूर झाड़ियों में उछलकर जा गिरा। परिवारजन का कहना है कि अतुल को तलाशने में करीब एक घंटा लग गया, जिसके बाद वह मिला।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article चेतावनी : जंजीरों में जकड़कर सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
Next Article प्रयागराज : ओवरलोडिंग और अवैध बालू, गिटटी के परिवहन से सड़के बदहाल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?