राष्ट्रीयप्रणब मुखर्जी को याद कर रहा आज देश, उनकी जयंती पर लोकसभा...

प्रणब मुखर्जी को याद कर रहा आज देश, उनकी जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि

[object Promise]

नई दिल्ली, देश आज दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को याद कर रहा है। आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मिरती गांव में 11 दिसंबर ,1935 को उनका जन्म हुआ। देशभर में आज उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है।

[object Promise]
आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती है। इस अवसर पर देश उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस के संकटमोचक कह जाने वाले दिवंगत प्रणब दा का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मिरती गांव में 11 दिसंबर 1935 को जन्म हुआ था।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। समर्पण भाव से संविधान प्रदत्त जिम्मेदारियां निभाते हुए देशहित में किये गए कार्यों के लिए मुखर्जी जी का जीवन हम सब के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा’।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories