राष्ट्रीयप्रयागराज : कार्य कौशल सम्मान से नवाजे गए विभिन्‍न क्षेत्रों के कर्मठ...

प्रयागराज : कार्य कौशल सम्मान से नवाजे गए विभिन्‍न क्षेत्रों के कर्मठ 15 लोग

[object Promise]

प्रयागराज, ईमानदारी और कर्मठता से अपना काम करने वालों का सम्मान होना चाहिए। यह अलग बात है कि व्यवस्था ऐसे लोगों को देख और पहचान नहीं पाती और ऐसे लोग पिछड़ जाते हैं। उक्त विचार त्रिवेणी सहाय स्मृति संस्थान की अध्यक्ष शैलतनया श्रीवास्तव ने कार्य कौशल सम्मान समारोह में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले लोगों का सम्मान होता है तो दूसरे उससे प्रेरित होते हैं। उन्हें लगता है कि हमें भी बेहतर काम करके सम्मान अर्जित करना चाहिए।

[object Promise]
सम्‍मान समारोह के मुख्य अतिथि एके द्विवेदी ने कहा कि मेहनती व ईमानदार लोगों का सम्मान होना चाहिए। अच्छे कार्य करने वाले लोग प्रोत्साहित नहीं होंगे तो उनकी भावनाएं आहत होंगी। जबकि उन्हें सम्मान देने से आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।

मुख्य अतिथि इंजी. एके द्विवेदी ने कहा कि मेहनती व ईमानदार लोगों का सम्मान होना चाहिए। अच्छे कार्य करने वाले लोग प्रोत्साहित नहीं होंगे तो उनकी भावनाएं आहत होंगी। जबकि उन्हें सम्मान देने से आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। मेहनत व ईमानदार लोगों में प्रतिस्पर्धा बढऩे से समाज का भला होता है। त्रिवेणी सहाय स्मृति सभागार में आयोजित उक्त सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के 15 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लोक भारती प्रकाशन में कार्यरत सतीश, राका प्रकाशन में कार्यरत विनोद, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में कार्यरत वसंत और कैलाश बिहारी केसरी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कार्यरत सुरेन्द्र यादव, आरोग्यम नॄसग होम की पूजा, बारूदखाना की समाजसेवी रामकली और प्रेमचंद, वाहन चालक गोलू, मुकेश, रमेश के अतिरिक्त शीतला प्रसाद मिश्र, संजय, चन्द्र प्रकाश कुशवाहा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना सहाय ने किया। अंत में इंजी. केके श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ प्रदीप भटनागर, राजेश श्रीवास्तव, सतीश जायसवाल, पंकज गौड़, जनकवि प्रकाश, रूपाली, सौरभ परिहार, रामनारायण श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, जयश्री मोहन, नीना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories