राष्ट्रीयजयमाला के बाद स्‍टेज से भाग निकला दूल्हा, पुलिस ने फिर थाने...

जयमाला के बाद स्‍टेज से भाग निकला दूल्हा, पुलिस ने फिर थाने में ऐसे रचाया ब्‍याह

[object Promise]

आगरा, ये शादी जिंदगीभर याद रहने वाली बन गई है। जयमाला के बाद लड़के और लड़की पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इधर तुनक में आकर दूल्‍हा भी शादी आधे में छोड़कर स्‍टेज से कूदकर भाग निकला। सारे रिश्‍तेदारों के मुंह फटे रह गए। तरह-तरह की बातें चल निकली। दुल्‍हन पक्ष ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने फरार दूल्‍हे को पकड़कर थाने में ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अधूरे ब्‍याह को पूरा कर डाला। अब दोनों पक्षों का मनमुटाव भी दूर हो गया है।

[object Promise]
फीरोजाबाद में मंगलवार की रात दुल्हन को छोड़कर भाग गया था इटावा का दूल्हा। रिश्‍तेदार रह गए हक्‍के-बक्‍के। दुल्‍हन पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद लौटकर रचाई शादी दुल्हन को हमेशा खुश रखने का किया वादा। शुक्रवार सुबह हुई विदाई।

मामला आगरा मंडल के फीरोजाबाद जिले का है। यहां दो दिन पूर्व वरमाला स्टेज पर दुल्हन को छोड़कर फरार हुआ दूल्हा को पुलिस का फोन पहुंचने के बाद लौटना पड़ा। गुरुवार रात में विवाह की रस्में हुई और सुबह थाने पहुंचकर वरमाला एक दूसरे के गले में डाली गई। दूल्हे ने गलती मानी और दुल्हन को हमेशा खुश रखने का वादा किया। झलकारी नगर निवासी राम औतार की बेटी की बरात मंगलवार रात इटावा के गीजा गांव से आई थी। इस बीच देर रात जयमाला कार्यक्रम के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और दूल्हा बबलू जयमाला के बाद स्टेज से भाग निकला। दुल्हन केे पिता और भाई कुछ समझ पाते, तब तक दूल्हा नजरों से दूर जा चुका था। मोबाइल पर लगातार घंटी बज रही थी, लेकिन काल रिसीव नहीं हो रही थी। इसके बाद बुधवार शाम को मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस के फोन करने पर गुरुवार शाम दूल्हा बबलू, उसके बड़े भाई और जीजा थाना उत्तर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद दूल्हे के परिवार के कुछ अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर दुल्हन के स्वजन भी थाने पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। रात में शादी की रस्में पूरी कीं। शुक्रवार सुबह दूल्हा और दुल्हन रिश्तेदारों के साथ उत्तर थाने पहुंचे। वहां पर वरमाला कराई गई। इंस्पेक्टर अनूप भारती ने बताया कि दूल्हेे ने अपनी गलती मानी है। खुशी खुशी दोनों विदा हो गए हैं। समझौते के बाद मुकदमा खारिज किया जाएगा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories