राष्ट्रीयकृषि मंत्री : किसानों को फिर दिया MSP पर भरोसा, किसान नेता...

कृषि मंत्री : किसानों को फिर दिया MSP पर भरोसा, किसान नेता बोले- 10 तारीख का अल्टीमेटम खत्‍म, अब रोकेंगे ट्रेनें

[object Promise]

नई दिल्‍ली, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से आंदोलन खत्‍म करने की गुजारिश की। उन्‍होंने कहा कि हम लोगों ने सरकार की ओर से किसानों को एक प्रस्‍ताव बनाकर भेजा था। इसमें किसानों के सभी सवालों का जवाब दिया गया था। इसके बावजूद यदि वे किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं इसका मेरे मन में बहुत कष्ट है। मैं किसान भाइयों को भरोसा देता हूं कि एमएसपी जारी रहेगी।

[object Promise]
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से आंदोलन खत्‍म करने की गुजारिश की। उधर किसान नेताओं ने कहा कि अब हमारे धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे। जल्‍द ही ट्रेनों को रोकने के बारे में तारीख घोषित की जाएगी…

इधर किसान नेताओं ने कहा कि हमने 10 तारीख का अल्टीमेटम दिया हुआ था कि यदि प्रधानमंत्री ने हमारी बातों को नहीं सुना और कानूनों को रद्द नहीं किया तो सारे धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे। आज की बैठक में ये फैसला हुआ कि अब रेलवे ट्रैक पर पूरे भारत के लोग जाएंगे। संयुक्त किसान मंच इसकी तारीख की जल्द घोषणा करेगा। सिंघु बॉर्डर से किसान नेता बूटा सिंह ने कहा है कि 14 तारीख को पंजाब के सभी DC ऑफिसों के बाहर धरने दिए जाएंगे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories