स्वास्थ्य-जीवनशैलीकोरोना से ठीक हुए मरीजों के दिमागपर पड़ रहा असर, भूल रहे...

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के दिमागपर पड़ रहा असर, भूल रहे छोटी-छोटी चीज़े…

[object Promise]

गोरखपुर। कैंट क्षेत्र निवासी एक युवक को कोरोना का संक्रमण होने के बाद बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत के बाद कई दिनों तक आक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा था। कोरोना से जंग जीतकर युवक घर पहुंच गया है लेकिन दिमाग कमजोर हो गया है। यहां तक कि मोबाइल और एटीएम का पासवर्ड भी भूल जा रहा है।

कोरोना से पीडि़त होने के बाद ज्यादा समय तक आक्सीजन लेने वाले युवाओं का दिमाग साथ छोड़ रहा है। मोबाइल व एटीएम के पासवर्ड भी युवा भूल जा रहे हैं। ज्यादा दिन तक आक्सीजन पर रहने के कारण शरीर की क्षमता पर भी असर पड़ा है।

दिमाग की नसों में मिल रहा खून का थक्का

कोरोना ने दिमाग की नसों पर भी बहुत असर डाला है। गंभीर हालत में पहुंचे कई मरीजों के दिमाग की नसों में खून का थक्का जमा हो गया है। डाक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में लंबे समय तक इलाज चलता है।

हाथ-पैर में भी आ रही कमजोरी

बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के न्यूरोलाजिस्ट डा. अजय यादव कहते हैं कि कोरोना के कारण न्यूरोपैथिक दर्द के मामले बढ़ गए हैं। इसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द, सूजन या मांसपेशियों में कमजोरी आती है। ओपीडी में कोरोना से ठीक हुए ऐसे मरीज आ रहे हैं जिनके हाथ-पैर में कमजोरी की शिकायत रहती है। कई मामलों में भूलने की शिकायत भी आ रही है।

डिप्रेशन, घबराहट के मरीज बढ़े

कोरोना से जंग जीत चुके ज्यादातर लोग खांसी-बुखार होने पर भी घबरा जा रहे हैं। उनको लगता है कि उन्हें फिर कोरोना हो गया है। फिजिशियन की जांच से भी यह लोग संतुष्ट नहीं हो रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या मानसिक रोग के डाक्टरों की ओपीडी में बढ़ गई है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. गोपाल अग्रवाल बताते हैं कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में बीमारी को लेकर डर पैदा हो गया है। हल्की सी खांसी को भी वह कोरोना की शुरुआत मान ले रहे हैं। ऐसे लोगों का दवाओं व काउंसलिंग से उपचार किया जा रहा है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

Related Articles

Popular Categories