प्रदेशपांच लोग दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आतंकी संबंधों की जांच...

पांच लोग दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आतंकी संबंधों की जांच कर रही है पुलिस

[object Promise]

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि इनमें से कुछ लोगों के संबंध आतंकवादी संगठनों से हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो लोग पंजाब से जबकि तीन लोग कश्मीर से हैं।
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ‘‘हमने मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को पकड़ा है। उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद भी बरामद किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ के संबंध आतंकवादी संगठनों से होने की आशंका है जिसकी पुष्टि की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories