राष्ट्रीयलखनऊ : पूर्व एमएलसी कांति सिंह का आरोप, सत्तादल ने हाईजैक किया...

लखनऊ : पूर्व एमएलसी कांति सिंह का आरोप, सत्तादल ने हाईजैक किया बुद्धिजीवियों का चुनाव

[object Promise]

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसकी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग गरिमा है लेकिन पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इस बुद्धिजीवियों के चुनाव को पूरी तरह से सत्तादल द्वारा निकाय चुनाव जैसा बनाकर हाईजैक कर लिया गया। स्नातक लखनऊ निर्वाचन खंड की पूर्व एमएलसी कांति सिंह सोमवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान बोल रही थीं।

[object Promise]
पूर्व एमएलसी व कांति सिंह के पति एसपी सिंह ने बताया कि शिक्षक और स्नातक बुद्धिजीवियों का चुनाव है जिसमें कभी भी किसी भी ब्लाॅक प्रमुख और स्थानीय निकायों के चुनावों जैसा वर्ताव नहीं किया जाता था लेकिन इस बार धन बल और सरकारी मशीनरी ने मतदाताओं को धमकाया।

पूर्व एमएलसी व कांति सिंह के पति एसपी सिंह ने बताया कि शिक्षक और स्नातक बुद्धिजीवियों का चुनाव है जिसमें कभी भी, किसी भी ब्लाॅक प्रमुख और स्थानीय निकायों के चुनावों जैसा वर्ताव नहीं किया जाता था, लेकिन इस बार धन बल और सरकारी मशीनरी द्वारा दबाव बनाकर मतदाताओं को धमकाया गया और लोकतंत्र की हत्या की गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालय प्रबंधकों पर दबाव बनाया गया।

मतदान एवं मतगणना के समय सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा का प्रयोग करते हुए हमारे एजेंटों को मारा एवं धमकाया गया, हमारी महिला एजेंटों से अभद्र व्यवहार किया गया, उन्हें चोट पहुंचाना तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आज के लोकतंत्र का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। हर जिले में हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को थाने में बिठा के रखा गया जिससे वह लोग वोट डलवाने का मैनेजमेंट न कर सके, फिर भी काफी पोलिंग आप लोगों ने हमारे पक्ष में की। शासन सत्ता के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताया गया। हमारी जीती हुई सीट को हार में बदल दिया गया। हम अपने सभी समर्थकों का अभिनंदन करते हैं, और यह वादा करते हैं कि आपके सुख दुख में हमेशा साथ रहेंगे और ऐसे ही जन सेवा करते रहेंगे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories