राष्ट्रीयकुशीनगर में दहेज के लिए बहू को ससुराल वालों ने घर से...

कुशीनगर में दहेज के लिए बहू को ससुराल वालों ने घर से निकाला,धरने पर बैठी बहू

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : बलकुडिया गांव मे पति के घर मे जाने के लिए पत्नि ने पति के दरवाजे पर शनिवार को धरने पर बैठ गई है। जिसको लेकर पति घर छोडकर फरार बताया जा रहा है। मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुडिया गांव का है।बलकुडिया गांव के भैरु की पुत्री चादनी का शादी कुछ बर्ष पूर्व गांव के ही सुरेश जायसवाल के छोटे पुत्र सुजीत से हुआ था। पति व उसके ससुर ,सास के द्वारा दहेज के लिए मारपीट कर घर से कुछ दिन पूर्व घर से बाहर निकाल दिया गया था।
गांव के सभ्रांत लोगो द्वारा सुलह समझौता के बाद ससुराल के लोगो ने चादनी को अपनाया था।अब फिर से ससुराल के लोगो द्वारा उसे मारपीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया है। चादनी अपने पति के कटरे पर धरने पर बैठ गई है।उसकी मांग है कि उसे ससुराल के लोगो द्वारा बार बार प्रताड़ित नही किया जाय और उसे बहू के रुप मे स्वीकार किया जाए। चादनी ने बताया कि ससुराल के लोगो द्वारा बार बार मारापीटा जाता है। जिससे मै आजीज आ चुकी हूं। उनके द्वारा घर से बाहर सिर्फ दहेज के लिए निकाल दिया गया है।जिसके वजह से मै धरने पर बैठी हूं।चादनी के भाई राजन का कहना है कि बहन के ससुराल के लोगो द्वारा देहज के लिए घर से बाहर निकाल दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories