[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘दिल और आत्मा’ है मुंबई हिंदी फिल्म उद्योग का: आईएमपीपीए ने ठाकरे को लिखे पत्र में कहा
प्रदेश

‘दिल और आत्मा’ है मुंबई हिंदी फिल्म उद्योग का: आईएमपीपीए ने ठाकरे को लिखे पत्र में कहा

admin
Last updated: April 18, 2026 9:28 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा और कहा कि फिल्म उद्योग शहर में बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य (उत्तर प्रदेश) में एक वैकल्पिक फिल्म सिटी का प्रस्ताव रखे जाने के कुछ दिन बाद यह पत्र लिखा गया है। योगी ने हाल ही में नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा किया था और उत्तर प्रदेश में आने के लिए फिल्म समुदाय के लिए एक खुली पेशकश की थी। उनकी हाल में मुंबई की यात्रा के मद्देनजर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने फिल्म सिटी छीनने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। ठाकरे को लिखे एक पत्र में एसोसिएशन ने कहा कि वे इस बात से खुश हैं कि मुख्यमंत्री ने ‘‘ स्पष्ट रूप से कहा है कि महाराष्ट्र फिल्म उद्योग का उद्भव केंद्र है।’’

उसने पत्र में कहा, ‘‘मुंबई हिंदी फिल्म उद्योग का दिल है और कोई भी इसे कहीं भी नहीं ले जा सकता क्योंकि उद्योग में इसके लोग शामिल हैं, जो निर्माता, निर्देशक, कलाकार और अन्य तकनीशियन हैं वे उद्योग का आधार हैं।’’ पत्र में कहा गया है, ‘‘हम आपको आश्वासन दे सकते हैं कि हम अपना मूल स्थान कभी स्थानांतरित नहीं करेंगे।

मुंबई उद्योग का ‘‘दिल और आत्मा’’है।’’ एसोसिएशन ने कहा, ‘‘वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में जैसा कि लॉकडाउन महामारी का कहर जारी है, हिंदी सिनेमा का उद्भव केंद्र धीरे-धीरे कब्रिस्तान बनता जा रहा है और हमने बार-बार निवेदन किया है कि हिंदी फिल्म उद्योग को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।’’ उसने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह फिल्म उद्योग के अस्तित्व को बनाये रखना सुनिश्चित करे। अपनी यात्रा के दौरान योगी ने निर्देशकों, निर्माताओं और अभिनेताओं समेत बॉलीवुड के प्रमुख लोगों से मुलाकात की थी और नोएडा में एक हजार एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए उनके सुझाव मांगे थे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article छात्रवृत्ति घोटाले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत
Next Article मधुमेह रोगियों के लिए एक वरदान है कुर्मासन…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?