प्रदेशअब नई ई-मेल पर राजस्थान के सीएम को भेज सकेंगे, शिकायत और...

अब नई ई-मेल पर राजस्थान के सीएम को भेज सकेंगे, शिकायत और सुझाव

[object Promise]

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक आमजन अब अपना संदेश, शिकायत या सुझाव और सुगमता के साथ पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए एक नई ई-मेल आईडी [email protected] बनाई गई है। इस पर भेजे गए ई-मेल सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत तक आमजन की पहुंच को आसान और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बनाई गई इस नई ई-मेल आईडी पर प्रदेशवासी व्यक्तिगत संदेश भेजने के साथ ही गम्भीर आपराधिक प्रकरणों तथा किसी भी अन्याय के संबंध में शिकायत या अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकेंगे। इन प्रकरणों, शिकायतों एवं समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

कोरोना महामारी के कारण आमजन अपने संदेश, शिकायत और सुझाव पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री महोदय से व्यक्तिशः मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, संक्रमण के फैलाव के खतरे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली नियमित जनसुनवाई भी संभव नहीं हो पा रही है। ऎसे में, आमजन की मुख्यमंत्री तक सहजता के साथ पहुंच सुनिश्चित करने की दृष्टि से यह पहल की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गुड गवर्नेंस के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हमेशा ही आमजन की प्रभावी सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। अपने पिछले दोनों कार्यकाल के साथ ही वर्तमान कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री अपने राजकीय निवास पर स्वयं जनसुनवाई करते रहे हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के इस दौर में व्यक्तिशः जनसुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए उन्होंने तकनीकी नवाचारों के जरिए आमजन की सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories