राष्ट्रीयशरद पवार की टिप्पणी ओबामा के बाद राहुल गांधी को लेकर ,...

शरद पवार की टिप्पणी ओबामा के बाद राहुल गांधी को लेकर , कहा- उनमें निरंतरता की कमी लगती है

[object Promise]

पुणे, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने राहुल गांधी की क्षमताओं को लेकर टिप्पणी की है। शरद पवार ने कहा है कि राहुल गांधी में काफी हद तक निरंतरता की कमी लगती है। एक मराठी मीडिया के अध्यक्ष के साथ हुए एक साक्षात्कार के दौरान शरद पवार ने यह टिप्पणी की।

[object Promise]
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राहुल गांधी की क्षमताओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि उनमें निरंतरता की कमी लगती है। शरद पवार से सवाल पूछा गया थी कि क्या राहुल गांधी को देश नेता मानने को तैयार है। इस पर उन्होंने राय जाहिर की।

इस इंटरव्यू में शरद पवार से जब सवाल पूछा गया कि क्या देश राहुल गांधी को नेता मानने को तैयार है। इस पर पवार ने कहा कि इस बारे में कुछ सवाल है, उनमें निरंतरता की कमी लगती है। हालांकि, शरद पवार ने राहुल गांधी को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई।

राहुल गांधी को बताया घबराए हुए छात्र

इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान देकर भारत में हलचल मचा दी थी। बराक ओबामा ने अपने संस्मरण ‘ए प्राॉमिस़् लैंड’ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी को लेकर एक खुलासा किया।  ओबामा ने अपनी किताब में लिखा कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी में एक ऐसे घबराए हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं, जो अपने टीचर को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन उसमें विषय(राजनीति) में महारत हासिल करने की योग्यता और जूनून की कमी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories