राष्ट्रीयलखनऊ : गीतकार संदीप बोले-सपना हुआ साकार , काल के हैं महाकाल…गीत...

लखनऊ : गीतकार संदीप बोले-सपना हुआ साकार , काल के हैं महाकाल…गीत पर वाराणसी में मुग्‍ध द‍िखे पीएम मोदी

[object Promise]

लखनऊ, बाबा की भक्ति में संगीत की शक्ति मिली और कुछ ऐसा हुआ जो कभी सोचा नहीं था। देखते ही देखते संगीतकार एवं गायक संदीप गोस्वामी का गाना काल के हैं महाकाल…लोगों की जुबान पर चढ़ गया। काशी में देव दीपावली की संध्या के दौरान संदीप गोस्वामी के इसी गीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत लाखों लोग महाकाल की भक्ति में लीन दिखे। प्रधानमंत्री ने संदीप गोस्वामी के इस गीत पर उल्लास में झूमते हुए लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। आशियाना निवासी संदीप गोस्वामी की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से ही हुई।

[object Promise]
काशी में देव दीपावली की संध्या के दौरान संदीप गोस्वामी के गीत काल के हैं महाकाल… पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत लाखों लोग महाकाल की भक्ति में दिखे लीन। प्रधानमंत्री ने संदीप गोस्वामी के इस गीत पर उल्लास में झूमते हुए लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इंजीनियरिंग पर संगीत का शौक भारी पड़ा और फिर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री का चमकता सितारा बनने की चाह में मुंबई की राह पकड़ ली। फिलहाल संदीप अपने कुछ म्यूजिक वीडियोज की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए हैं।

संदीप बताते हैं, मैं महाकाल बाबा के दर्शन करने गया था। वहां एक अजब सी ऊर्जा मिली और मैंने शिवभक्तों के लिए एक ऐसा गीत बनाने का संकल्प लिया जिस पर वो झूम उठें। एक महीने में एक शिव भक्ति गीत के लक्ष्य के साथ यू ट्यूब चैनल शुरू किया। काल के हैं महाकाल…मेरा पहला शिवभक्ति गाना है, जिसे अब तक 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अपने गीत पर प्रधानमंत्री को मुग्ध देखना सपना साकार होने जैसा है। मैं शूटिंग के बहाने लखनऊ को और करीब से महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं। हमने हाल ही में प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर में भी शूटिंग की। महादेव को समर्पित मेरा एक और गीत डमरू जो बाजे…जल्द आने वाला है। इसके साथ ही कुछ और फिल्मी और नॉन फिल्मी गीत भी हैं।

सारेगामापा से पहुंचा मुंबई

संदीप बताते हैं, लखनऊ पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता रहता था। स्कूल में गायन प्रतियोगिता हुई, उसमें मैं जीता। अवार्ड के साथ खूब सराहना भी मिली। मुझे गाना अच्छा लगने लगा। मैंने गिटार सीखना भी शुरू किया, ये संगीत से जुड़ाव का मेरा पहला प्रयास था। गिटार के साथ एक खास रिश्ता कायम हो गया, जो आज भी है। शास्त्रीय संगीत भी सीखा। प्रयास संगीत समिति से संगीत विशारद किया। इंडी पॉप शुरू किया तो बैंड बना। बैंड के साथ-साथ कुछ शोज किए। सिंगिंग रियेलिटी शो सारेगामापा के लिए भी प्रयास किया। वहां से पहली बार मुंबई जाना हुआ। टॉप टेन तक पहुंचा। वहां करीब 20 दिन था। इस दौरान जो संगीत की खुमारी चढ़ी तो इंजीनियरिंग छोड़ दिया। यहां से मेरा संगीत का असली सफर शुरू हो गया।

 

संगीत के लिए छोड़ी इंजीनियरिंग

इंजीनियरिंग छोड़ी, तो परिवारवाले खुश नहीं थे, पर मैं अपनी राह चुन चुका था। मुंबई में ही रहकर साउंड इंजीनियरिंग की, ताकि अपने संगीत को और बेहतर कर सकूं। उसी दौरान मेरी मुलाकात विकास भल्ला, सोफिया चौधरी, अरुण डागा से हुई। कंपोजर के तौर पर तीन नॉन फिल्मी एल्बम रिलीज हुए। कंपोजर के तौर पर पहला नॉन फिल्मी हिट सॉन्ग दर्शन रावल का बारिश लेते आना…था। फिर होली गीत होलिया में उड़े रंग लाल-लाल रे…ने खूब धूम मचाई। भिंडी बाजार से पहला फिल्मी ब्रेक मिला। सारे गाने मुझे ही मिले थे। उस फिल्म में एक गाना गाया भी, यहां से राह थोड़ी आसान हुई। उसके बाद ब्लू मॉन्टेन फिल्म मिली। तीन साल पहले दिलफिरे फिल्म का दिल बेपवाह गाना…किया, जो खूब पसंद किया गया। जल्द ही दो फिल्में और वेब सीरिज रिलीज होने वाली है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories