राष्ट्रीयतमिलनाडु : बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, 2-4 दिसंबर को भारी बारिश...

तमिलनाडु : बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, 2-4 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट

[object Promise]

कोच्चि/चेन्नई, एएनआइ। चक्रवात निवार के बाद केरल और तमिलनाडु पर एक और चक्रवात ‘बुरेवी’ (Cyclone Storm Burevi) का खतरा मंडरा रहा है।

[object Promise]
चक्रवाती तूफान बुरवी के 4 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु से टकराने की संभावना है। यह 2 दिसंबर की रात त्रिंकोमाली के करीब श्रीलंका तट को पार कर जाएगा। इससे पहले चक्रवात निवार ने तमिलनाडु में तबाही मचाई थी।

बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान के दक्षिण तमिलनाडु में चार दिसंबर तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान  दक्षिण तमिलनाडु में 2 और 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के मुताबिक चक्रवात आज शाम या रात में श्रीलंका के तटीय इलाकों से गुजरेगा। उसके बाद 3 दिसंबर को इसके पश्चिम की ओर मुन्नार की खाड़ी और कन्याकुमारी पहुंचने की संभावना है। 2 दिसंबर से केरल में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। बता दें कि पिछले हफ्ते चक्रवात निवार ने राज्य में तबाही मचाई थी।

चक्रवाती तूफान बुरेवी के मद्देनजर तमिलनाडु के पंबन पुल पर चक्रवात की चेतावनी वाला पिंजरा लगा दिया गया है। इसके साथ ही केरल, कन्नयाकुमारी, तमिलनाडु और अलाप्पुझा में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को तैनात किया गया है। आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। 1-4 दिसंबर तक मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।

केरल के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के संतोष ने बताया कि चक्रवाती तूफान 2 दिसंबर की शाम या रात में श्रीलंका के तट को पार कर जाएगा। इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दक्षिण-उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण-उत्तर केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अलर्च जारी किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories