राष्ट्रीयSalesforce : 27.7 बिलियन डॉलर में करेगी Slack का अधिग्रहण, Microsoft को...

Salesforce : 27.7 बिलियन डॉलर में करेगी Slack का अधिग्रहण, Microsoft को टक्कर देना है कंपनी का लक्ष्य

[object Promise]

नई दिल्ली, एपी। बिजनेस सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़ी दिग्गज कंपनी Salesforce.com वर्कप्लेस मैसेजिंग एप Slack का 27.7 बिलियन डॉलर में खरीदेगी। इस डील का लक्ष्य लंबे समय से इंडस्ट्री पर दबदबा कायम रखने वाले Microsoft को कड़ी टक्कर देना है। इस सौदे की घोषणा मंगलवार को की गई। यह Salesforce के 21 साल के इतिहास की सबसे बड़ी डील है। सैन-फ्रांसिस्को स्थित Salesforce उन चुनिंदा कंपनियों में शुमार है, जिसने सब्सक्रिप्शन सर्विस के आधार पर सॉफ्टवेयर की बिक्री शुरू की थी। इस सर्विस के तहत कंपनी के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किसी भी इंटरनेट कनेक्टेड डिवाइस से किया जा सकता था और सॉफ्टवेयर को यूजर के पर्सनल सिस्टम में इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

[object Promise]
Salesforce Slack Deal बिजनेस सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़ी दिग्गज कंपनी Salesforce.com वर्कप्लेस मैसेजिंग एप Slack का 27.7 बिलियन डॉलर में खरीदेगी। इस डील का लक्ष्य लंबे समय से इंडस्ट्री पर दबदबा कायम रखने वाले Microsoft को कड़ी टक्कर देना है।

Salesforce के संस्थापक और सीईओ मार्क बेनिऑफ ने ‘क्लाउड कंप्यूटिंग’ के सिद्धांत की सराहना की है।

माइक्रोसॉफ्ट के पास ‘Office 365’ के रूप में अपना ऑनलाइन Suite उपलब्ध है। इस Suite में टीम चैटिंग की सर्विस पहले से उपलब्ध है। इसमें 6 साल पुराने ऐप Slack जैसे बहुत से फीचर्स उपलब्ध हैं।

Slack ने जुलाई में यूरोपियन यूनियन में एक शिकायत दर्ज कर माइक्रोसॉफ्ट पर ‘Office 365’ में ‘Teams’ को अवैध रूप से बंडल करने का आरोप लगाया था। इससे Slack को पसंद करने वाले यूजर्स ‘Teams’ को रिमूव नहीं कर पाते।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories