राष्ट्रीयअमित मालवीय : ट्वीट पर उठा सवाल, ट्विटर ने बताया ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’;...

अमित मालवीय : ट्वीट पर उठा सवाल, ट्विटर ने बताया ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’; जानें मतलब

[object Promise]

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कृषि कानूनों के खिलाफ सात दिनों से लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन अनियंत्रित न हो इसे लेकर उन जगहों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के आइटी प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसपर ट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया का टैग लगा दिया है। ऐसा मामला भारत में पहली बार आया है हालांकि अमेरिका व अन्‍य देशों में ट्विटर ने कई ऐसे यूजर्स के ट्वीट पर सवाल उठाया है। इसी साल फरवरी में ट्विटर ने ऐलान किया था कि भारत में भी अब इसने ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया की अपनी पॉलिसी के तहत ट्वीट को चिन्‍हित करना शुरू कर दिया है। आखिर क्‍या है मैनिपुलेटेड मीडिया और किस आधार पर किया जाता है चिन्‍हित।

[object Promise]
अमेरिका समेत कई देशों में ट्विटर की मैनिपुलेटेड मीडिया पॉलिसी के तहत ट्वीट में पोस्‍ट किए जाने वाले तस्‍वीरों व वीडियो की मॉनिटरिंग पहले से की जा रही है लेकिन भारत में इसकी शुरुआत इसी साल फरवरी में हुई।

जानें ट्विटर की इस बारे में पॉलिसी- 

जिस इमेज या वीडियो को मैनिपुलेटेड मीडिया करार दिया जाता है उसके नीचे एक लेबल लगा दिया जाता है यदि आप उसपर क्‍लिक करेंगे तो इस बारे में विस्‍तार से जानकारी मिल जाएगी।

ट्विटर की चेतावनी के अनुसार, आप वैसी मीडिया कंटेंट को शेयर नहीं कर सकते हैं जो किसी तरह का भ्रम पैदा करता हो और इससे नुकसान की संभावना हो। ट्विटर की पैनी निगाह हर पोस्‍ट पर होती है जो शेयर की जाए, लिखी जाए या फिर लिख कर डिलीट क्‍यों न की जाए। माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफार्म उस ट्वीट को हालातों से जोड़कर देखता है।

दरअसल, किसानों के आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं उसमें से एक तस्‍वीर में बुजुर्ग किसान के साथ डंडे के साथ पुलिसवाला दिखाया गया है। उन्‍होंने इस वीडियो के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा था  क्‍योंकि कुछ दिनों पहले ही राहुल ने इस तस्‍वीर को शेयर कर लिखा था, ‘बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories