[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर में पकड़े जाने के भय से रेप के बाद माइगर ने की थी मासूम की हत्या,चार दिन पुलिस ने पकड़ा
राष्ट्रीय

कुशीनगर में पकड़े जाने के भय से रेप के बाद माइगर ने की थी मासूम की हत्या,चार दिन पुलिस ने पकड़ा

admin
Last updated: April 17, 2026 1:31 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : चार दिन पहले कुशीनगर के थाना क्षेत्र के गुरवलिया में एक मासूम के साथ दरिंदगी कर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी व उसे संरक्षण देने वाले रिश्तेदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। खुलासे के दौरान एसपी ने आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने की बात कही।
पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसपी विनोद कुमार सिंह ने बदिखाकर डराने धमकाने लगा। चाकू के बल पर नहर की पटरी के पश्चिम तरफ पिच रोड के बगल में उसकी साइकिल रोक दी और विजयपुर दक्षिण पट्टी के एक व्यक्ति की खेत में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी माइगर ने उसनी गला रेत कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान रविवार को तुर्कपट्टी थाने की पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रविवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा के पास से 15 हजार का इनामी व मामले का मुख्य आरोपी माइगर और संरक्षण देने वाले रिश्तेदार रामचंद्र गुप्ता निवासी बड़हरा थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर एक चाकू भी बरामद किया गया है। तुर्कपट्टी थाने में दर्ज केस में आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। समाज में इसकी छवि पहले से ही ठीक नहीं रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस की कोशिश जारी रहेगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ तुर्कपट्टी जितेन्द्र सिंह, एसआई रामलक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदुमनाथ सिंह, गिरधारी लाल,कांस्टबेल अविनाश यादव, कांस्टेबल संदीप यादव,महिला कांस्टबेल स्वाती गुप्ता शामिल रहीं।
पकड़े जाने के भय से कर दी थी हत्या
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त माइगर ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लड़की साइकिल से अकेले खेत की तरफ से अपने घर जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर देखकर उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर डरा धमकाकर नहर के पटरी के पश्चिम तरफ ले गया। साइकिल को वहीं नहर की पटरी पर छोड़ दिया गया था। एक खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया तो चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। इसके बाद शव छोड़कर वहां से भाग निकला।
बाहर खेल रहे बेटे ने खोल दिया राज

बालिका के दुष्कर्म व हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस जिले के विभिन्न हिस्सों में दौड़ भाग कर रही थी। जिले से बाहर भी सुराग लगाया जा रहा था, लेकिन आरोपी तो एकदम करीब में ही छिपकर बैठा था। एसओ जितेंद्र सिंह के अनुसार परिजनों से पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी माइगर की रिश्तेदारी दुदही के बगल में स्थित बड़हरा गांव में है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रिश्तेदार के दरवाजे पर पहुंची तो वहां एक बच्चा खेलता मिला। मां-बाप के विषय में पूछने पर बच्चे ने अंदर मौजूद होने की बात कही। पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे में माइगर मिल गया। गृहस्वामी रामचंदर गुप्ता का कहना था कि उनके घर से पकड़ा गया युवक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी है यह उनकी जानकारी में नहीं था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP में 43 IPS Officers Transferred, 16 जिलों के SSP व SP बदले गए
Next Article मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर दिया बड़ा बयान, देश में इन लोगों को नहीं लगेगा टीका !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?