बिजनेसDBS बैंक ने कहा सभी सेवाएं मिलेंगी Lakshmi Vilas Bank के ग्राहकों...

DBS बैंक ने कहा सभी सेवाएं मिलेंगी Lakshmi Vilas Bank के ग्राहकों को

[object Promise]

नयी दिल्ली । डीबीएस बैंक इंडिया ने सोमवार को कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के ग्राहकों को सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक इंडिया में विलय कर दिया गया है। इसके साथ ही डीबीएस बैंक इंडिया ने कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों के लिए फिलहाल बचत खाते और सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीबीएस बैंक इंडिया ने बयान में कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी डीबीएस बैंक इंडिया में विलय हो गया है। सरकार और रिजर्व बैंक ने बैंकिंग नियमन कानून, 1949 की धारा 45 में विशेष अधिकारों के तहत एलवीबी का डीबीएस बैंक इंडिया में विलय किया है।

यह विलय 27 नवंबर से प्रभावी हुआ है। इस विलय से लक्ष्मी विलास बैंक के जमाकर्ताओं, ग्राहकों और कर्मचारियों को अनिश्चितता के दौर के बाद राहत मिली है। लक्ष्मी विलास बैंक पर लगाई रोक भी 27 नवंबर से हट गई है। इसके साथ ही सभी शाखाओं, डिजिटल माध्यमों तथा एटीएम का परिचालन सामान्य हो गया है। डीबीएस बैंक इंडिया ने कहा, ‘‘लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों को सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। उन्हें अगले नोटिस तक बचत खातों और एफडी पर वहीं ब्याज मिलेगा, जो पूर्ववर्ती लक्ष्मी विलास बैंक द्वारा दिया जा रहा था।’’

बयान में कहा गया है कि लक्ष्मी विलास बैंक के सभी कर्मचारी अब डीबीएस बैंक इंडिया के कर्मचारी होंगे। उनके लिए सेवा शर्तें वहीं रहेंगी, जो लक्ष्मी विलास बैंक में लागू थीं। सिंगापुर के डीबीएस समूह की भारतीय इकाई ने कहा है कि वह लक्ष्मी विलास बैंक की प्रणाली और नेटवर्क के डीबीएस के साथ एकीकरण के लिए एलवीबी के सहयोगियों के साथ काम कर रही है। यह एकीकरण अगले कुछ माह में पूरा हो जाएगा। डीबीएस बैंक इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरजीत शोम ने कहा, ‘‘एलवीबी के विलय से उसके ग्राहकों और कर्मचारियों को स्थिरता मिलेगी। इससे हमारे ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। साथ ही उन शहरों में भी हमें पहुंच उपलब्ध होगी, जहां अभी हमारी मौजूदगी नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories