राष्ट्रीयकोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते...

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते तैयार, मानव शरीर सूंघ कर पता लेंगे कुत्ते

[object Promise]

मेरठ। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। नई खबर यह है कि जांच के तरीके अब जल्द ही बदल जायेंगे और समय पर सही इलाज हो सकेगा। रिमाउंट वेटनरी कोर (आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज) को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। आरवीसी के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर ने मानव शरीर में कोविड-19 वायरस का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते तैयार किए हैं।

बता दें कि रिमाउंट वेटनरी कोर (आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज), मेरठ को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। आरवीसी के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर ने मानव शरीर में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते तैयार किए हैं। फिलहाल पसीना और मूत्र इत्यादि के सैंपल सूंघकर शरीर में मौजूद वायरस का पता लगाने और संकेत देने में यह सक्षम हो गए हैं।

[object Promise]
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते तैयार, मानव शरीर सूंघ कर पता लेंगे कुत्ते

करीब ड़ेढ़ महीने की ट्रेनिंग के बाद उपलब्ध परिणाम ने सेना को उत्साहित कर दिया है। शुरुआती ट्रेनिंग के बाद छावनी स्थित सैन्य अस्पताल में आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से जिन्हें प्रशिक्षित कुत्तों द्वारा चिन्हित किया गया, उन सैंपल की मेडिकल रिपोर्ट भी पॉजीटिव यानी कोरोना संक्रमण की पुष्टि करने वाली पाई गई। इस तरह करीब 99 फीसद रिजल्ट में इन श्वानों की पहचान बिल्कुल सटीक निकली।

मेरठ छावनी में सफल परीक्षण के बाद तीन प्रजातियों के तीन कुत्तों को दिल्ली छावनी में ट्रायल के लिए तैनात किया गया है। वहा फिलहाल सैनिकों में कोविड-19 की जाच की जा रही है। आरवीसी में प्रशिक्षित तीन श्वानों में लेब्राडोर, कॉकर स्पेनियल और दक्षिण भारतीय प्रजाति चिप्पिपराई का एक-एक श्वान है।

मनुष्य की नाक में जहा 60 लाख प्रकार की गंधों को सूंघने वाली विशिष्ट ग्रंथिया होती हैं, वहीं श्वानों की नाक 30 करोड़ तरह की गंधों को सूंघने में सक्षम है। श्वानों का दिमाग उन सभी गंधों को याद रखने में भी सक्षम है।

कोविड-19 से पीड़ित व्यक्ति के शरीर से भी विशेष तरह का रसायन निकलता है, जिसकी गंध को प्रशिक्षित श्वान पहचान लेते हैं। इन श्वानों को इसी रसायन की गंध को सूंघने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। सैंपल में उस वायरस की गंध मिलते ही यह श्वान वहीं बैठकर और भौंककर हैंडलर या प्रशिक्षक को स्पष्ट संकेत दे देते हैं।

आरवीएस सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक तौर पर प्रशिक्षित तीन कोविड-19 डिटेक्टर श्वानों को लेकर ट्रायल चल रहा है। ट्रायल में रिजल्ट बेहद सटीक हैं। कुछ और ट्रायल के बाद ही इन्हें अस्पताल सहित अन्य जगहों पर फील्ड डिटेक्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि फ्रांस में भी इस तरह का प्रयोग हुआ है। श्वानों को कोविड-19 वायरस सूंघने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह में फिनलैंड एयरपोर्ट पर उनकी तैनाती हुई। बाहर से आने वालों से सैंपल लेकर टेस्ट करने पर रिजल्ट सटीक निकले। श्वानों के जरिए कोरोना वायरस का पता लगाने की प्रक्रिया को जाच के प्रचलित तरीकों आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट इत्यादि से भी आसान माना जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories