राष्ट्रीयहैदराबाद : अमित शाह का रोड शो, भारी संख्या में जुटे लोग

हैदराबाद : अमित शाह का रोड शो, भारी संख्या में जुटे लोग

[object Promise]

हैदराबाद, एएनआइ। हैदराबाद निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से प्रचार में लगी है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब गृह मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह प्रचार मैदान में उतर गए हैं।

[object Promise]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंच गए हैं। वो रविवार को यहां रोड शो करेंगे। उनसे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और स्मृति ईरानी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी यहां रैली की थी।

मेयर की कुर्सी पर काबिज होने के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा हू, जिसके मद्देनजर एक के बाद एक हाइ प्रोफाइल नेता प्रचार मैदान में उतर रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर,स्मृति ईरानी और पार्टी अध्यक्ष जेपीनड्डा के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह भी यहां पहुंच गए हैं। भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सिकंदराबाद में शाह का रोड शो शुरू गया है, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए हैं।

 

तेलंगाना में निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां हर दिन रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह ने मौर्चा संभाल लिया है। अमित शाह का रोड शो शुरू हो चुका है। इससे पहले उन्होंने  भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), एआइएमआइएम और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा शहर में चुनाव अभियान चला रही है और इस दौरान पार्टी के कई हाइ प्रोफाइल नेता भी देखे गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हैदराबाद में चुनाव प्रचार किया। 150 सदस्यीय जीएचएमसी के लिए एक दिसंबर को चुनाव होना है और वोटो की गिनती चार दिसंबर को होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories