राष्ट्रीयPFI से जुड़े हैं सभी , सीरिया से लौटकर आए केरल के...

PFI से जुड़े हैं सभी , सीरिया से लौटकर आए केरल के 12 संदिग्धों की नेपाल सीमा पर तलाश

[object Promise]

सिद्धार्थनगर। सीरिया से लौटकर केरल आए 12 संदिग्धों को केंद्रीय खुफिया एजेंसियां नेपाल सीमा पर तलाश रही हैं। यह सभी संदिग्‍धों  के भारत-नेपाल सीमा पर होने की आशंका। यह संदिग्ध कट्टरपंथी गतिविधियों को फैलाने में जुटे हैं। इनका संबंध पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) से बताया जा रहा है।

[object Promise]
सीरिया से लौटकर आए केरल के 12 संदिग्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घूम रहे हैं। ये सभी पापुलर फ्रंट आफ इंडिया से जुड़े हैं। इनमें से दो की लोकेशन सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा और डुमरियागंज में मिली है।

इस्‍लामिक प्रचार-प्रसार के लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने की तैयारी

प्रदेश में भी पीएफआई की गतिविधियां बढ़ी हैं। जौनपुर, इलाहाबाद समेत अन्य जिलों में यह संगठन पांव पसार चुका है। रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक प्रचार-प्रसार के नाम पर युवा वर्ग को संगठन से जोड़ा जा रहा है। इन्हें पैसा व लग्जरी वाहन उपलब्ध कराने के बाद माड्यूल के रूप में विकसित करने की चर्चा है। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल के दस से 12 लोग सीरिया गए थे।

विदेशों से संबंध होने की आशंका

रिपोर्ट में कहा गया है कि पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के संबंध आतंकी गतिविधियों में लिप्त कई संगठनों से होने की आशंका है। धर्म के नाम पर नौजवानों को गुमराह करने की मुहिम चलाई जा रही है। टर्की देश के एक संगठन से संबंध होने के सबूत भी मिले हैं।

डुमरियागंज व इटवा तहसील क्षेत्र पर विशेष निगाह

स्थानीय अभिसूचना विभाग ने डुमरियागंज व इटवा तहसील क्षेत्र में निगाह गड़ा दी है। इस क्षेत्र में एकाएक कई लोग नवधनाढ्य की श्रेणी में आए हैं। इनके काम-धंधा की किसी को जानकारी नहीं है। यह लोग बड़े पैमाने पर भूमि की खरीदारी भी कर रहे हैं। इसके अलावा सीमाई क्षेत्र से भी सूचनाएं एकत्र की जा रही है।

एसपी ने कहा

इस संबंध में सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि खुफिया एजेंसियां हमेशा इनपुट भेजती रहती हैं। पुलिस इसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई करती है। पीएफआई से भी संबंधित इनपुट आया है। इसके लिए सभी थानों के साथ स्थानीय अभिसूचना विभाग को निर्देशित किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories