राष्ट्रीयलखनऊ : LDA ने फिर गिराना शुरू किया ड्रैगन माल, कोर्ट के...

लखनऊ : LDA ने फिर गिराना शुरू किया ड्रैगन माल, कोर्ट के आदेश पर पहले रुका था ध्‍वस्‍तीकरण

[object Promise]

लखनऊ, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से बनाए गए ड्रैगन माल को गिराने की कार्रवाई एक फिर शुरू कर दी। रविवार दोपहर एलडीए की टीम अवैध निर्माण को गिराने के लिए दल बल के साथ पहुंच गई और सबसे ऊपर तल से इसे गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। डीएम व एलडीए उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के नेतृत्व में इसे गिराने की कार्रवाई की गई, रविवार को शाम तक इसका पहला तल भी एलडीए नहीं तोड़ पाया था, छताें में ड्रिल कर दिए गए है और खिड़कियों व दरवाजे भी उखाड़ दिए गए। यह कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। वहीं डीएम व एलडीए उपाध्यक्ष ने माफियाओं की अवैध संपत्तियों को गिराने के निर्देश दे चुके हैं, उसी क्रम में यह कार्रवाई एलडीए ने शुरू की है। सभी जोन में करीब डेढ़ दर्जन से ऐसे अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं।

[object Promise]
डीएम व एलडीए उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के नेतृत्व में इसे गिराने की कार्रवाई की गई रविवार को शाम तक इसका पहला तल भी एलडीए नहीं तोड़ पाया था छताें में ड्रिल कर दिए गए है और खिड़कियों व दरवाजे भी उखाड़ दिए गए।

संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि लालाबग क्षेत्र में स्थित ड्रैगन माल को गिराने की कार्रवाई की जा गई है। स्थानीय पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएएसी लेकर इसे टॉप फ्लाेर से गिराने का काम किया जा रहा है। बता दे कि कोर्ट ने कई सप्ताह पहले ड्रैगन माल को गिराने से एलडीए को रोक दिया था। एलडीए के मुताबिक आवासीय जमीन पर यह कमर्शियल बिल्डिंग बनी है और नक्शा भी नहीं पास है। इसके चलते एलडीए ने पहले से इसे नोटिस दिया और फिर सील किया था।

वहीं एलडीए का दावा है कि अब कोई स्टे नहीं है। जोन छह के अधिशासी अभियंता कमल जीत ने बताया कि इमारत मजबूत है, इसलिए एक एक तल गिराया जा रहा है। आसपास के लोगों को हटा दिया गया है। साथ ही कुछ घर भी कुछ देर के लिए खाली करा लिए गए हैं, जिससे कोई मलबा न गिरे। जोन छह की विहित प्राधिकारी व संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि लालबाग गर्ल्स कॉलेज की जमीन पर बने ड्रैगन मॉल के अवैध निर्माण के खिलाफ वर्ष 2017 से कार्रवाई चल रही है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories