[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हैदराबाद : भारत बायोटेक पहुंचकर पीएम मोदी ने की कोरोना वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा
राष्ट्रीय

हैदराबाद : भारत बायोटेक पहुंचकर पीएम मोदी ने की कोरोना वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा

admin
Last updated: April 17, 2026 1:32 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना महामारी संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसके तहत पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी यहां भारत बायोटेक को कोरोना सेंटर पहुंचे । पीएम मोदी ने यहां भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों से वैक्सीन को लेकर बात की।

[object Promise]
पीएम मोदी आज कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही तीन कंपनियों के प्लांट का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन सेंटर में टीके की तैयारियों की समीक्षा की।

भारत बायोटेक कोरोना सेंटर में भारत बायोटेक और आइसीएमआर द्वारा तैयार स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का ट्रायल चल रहा है। बता दें कि भारत बॉयोटेक और आईसीएमआर द्वारा विकसित वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaxine) का ट्रायल फिलहाल तीसरे और आखिरी चरण में है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने हैदराबाद में भारत बायोटेक के कोरोना वैक्सीन सेंटर की यात्रा को लेकर एक ट्वीट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा- हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा में, उनके स्वदेशी COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। अब तक के परीक्षणों में वैज्ञानिकों को उनकी प्रगति के लिए बधाई दी। उनकी टीम शीघ्र प्रगति के लिए ICMR के साथ मिलकर काम कर रही है।

भारत बायोटेक वैक्सीन सेंटर की यात्रा के बाद पीएम मोदी पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन के लिए वैश्विक फार्मा दिग्गज AstraZeneca और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले आज अहमदाबाद पहुंचे। यहां वह जायडस बायोटेक पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जाइकोव-डी की तैयारियों का जायजा लिया।

अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क के दौरे में क्या रहा खास ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को COVID-19 वैक्सीन उम्मीदवार ZYCOV-D के विकास की समीक्षा करने के बाद अहमदाबाद के Zydus Biotech Park की यात्रा का समापन किया। पीएम मोदी की यह यात्रा देश में वैक्सीन विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के लिए उनके तीन-शहर के दौरे में पहली थी।

अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दौरे से जुड़ी जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा- अहमदाबाद में ज़ायडस बायोटेक पार्क का दौरा किया, ज़ायडस कैडिला द्वारा विकसित किए जा रहे स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी के लिए। मैं उनके काम के लिए इस प्रयास के पीछे टीम की सराहना करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका समर्थन करने के लिए सक्रिय रूप से उनके साथ काम कर रही है।

अहमदाबाद में बायोटेक पार्क की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने बायोटेक पार्क में वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की और संयंत्र के बाहर एकत्रित भीड़ का भी अभिवादन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपनी वैक्सीन यात्रा के दौरान जाइडस बायोटेक पार्क के बाहर एकत्रित भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई।

#WATCH PM Narendra Modi greets the crowd gathered outside Zydus Biotech Park in Ahmedabad during his vaccine review visit pic.twitter.com/3pKjlGlBP3

— ANI (@ANI) November 28, 2020

भारत बॉयोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन का ट्रायल फिलहाल तीसरे और आखिरी चरण में है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article न मास्क न शारीरिक दूरी, कोरोना का कोई डर नही , कहीं पड़ न जाए भारी
Next Article दो मिनट में मिल सकती है जानकारी , आपके घर के आसपास कहां है आधार सेवा केंद्र , ये है तरीका

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?