राष्ट्रीयमिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग करने वाले...

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों आदि को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

[object Promise]

सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 28 नवम्बर/‘‘मिशन शक्ति‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार सुलतानपुर में शनिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग थीम का सफलता पूर्वक समापन किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों आदि को उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। माह नवम्बर में मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग विषय पर जनपद में विशेषज्ञ परामर्शदाताओं एवं अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा वृहद रूप से कार्यक्रम संचालित किये गये विशेषज्ञ परामर्शदाताओं द्वारा लक्षित समूह के लाभार्थियों को काउंसलिंग के द्वारा मनोसामाजिक सहयोग दिया गया। उनके उत्कृष्ठ कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुये कहा गया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रचार प्रसार मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा कराया जाये। पुलिस विभाग से सहयोग लेकर कानून की जानकारी के सम्बंध में एक बुकलेट व्हाट्सअप के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध कराया जाये, जिससे बालिकाओं को कानून की जानकारी सरलता से प्राप्त हो जाये। जिलाधिकारी द्वारा जिला विकास अधिकारी डा0 डी0आर0 विश्वकर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सुश्री अंजली सरोज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक साधना सिंह, स्वच्छ भारत मिशन आदि विशेषज्ञों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित/सम्मानित किया गया।मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा कहा गया कि जितने भी लोग प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये गये, वह निरन्तर मिशन शक्ति से जुडकर काम करते रहें। किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं की सफलता की कहानी प्रत्येक सप्ताह में ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान के माध्यम से मीडिया में प्रसारित किया जाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी का पुष्प देकर स्वागत किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उक्त के अतिरिक्त जनपद के सभी ब्लाकों/ग्रामों पर बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बच्चों के मनोसामाजिक विकास पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल, ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान दिनेश दूबे, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories