राष्ट्रीयजानिए कैसे देसी घी करता है पेट की चर्बी कम करने में...

जानिए कैसे देसी घी करता है पेट की चर्बी कम करने में मदद

[object Promise]

नई दिल्ली, अगर आप वज़न घटाना चाह रहे हैं, तो हमें यकीन है कि आपने भी अपनी डाइट से फैट को हटा लिया होगा, जिसमें सबसे पहले नम्बर आता है घी का। सही कहा न? अगर आपने सच में ऐसा किया है, तो आपको ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ना चाहिए।

[object Promise]
Ghee For Weight Loss अगर हम कहें कि जिस घी को आपने अपने किचन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है वह न सिर्फ पोषण तत्वों से भरपूर है बल्कि आपको वज़न घटाने में भी पूरी मदद कर सकता है।

अगर हम कहें कि जिस घी को आपने अपने किचन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, वह न सिर्फ पोषण तत्वों से भरपूर है बल्कि आपको वज़न घटाने में भी पूरी मदद कर सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, वज़न बढ़ने के पीछे घी ज़िम्मेदार नहीं होता, बल्कि ये वज़न घटाने में आपकी मदद करता है।

असल में घी कई गुणों से भरा होता है। सर्दियों के मौसम में भारत में घी को जमाकर इस्तेमाल किया जाता है। असल में घी खाना पचाने, गठिया, घाव को भरने, एलर्जी को दूर करने, हड्डियों को मज़बूत बनाने में मददगार साबित होता है। घी जोड़ों में मौजूद लिक्‍विड को कम नहीं होने देता। लेकिन इसके लिए घी गाय के दूध का बना होना चाहिए। गाय का घी पोषण से भरपूर होता है। अगर आप दिन में दो से तीन चम्मच घी खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

घी में विटामिन्स भी होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। फैटी एसिड्स की वजह से ये जल्दी और आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। ऑलिव ऑयल और नारियल के तेल की तरह ही घी में भी हेल्‍दी फैट होते हैं, जिससे आपको खराब फैट भगाने और वज़न कम करने में मदद मिलती है। यहां तक कि सेलिब्रिटी न्‍यूट्रिशनिस्‍ट रुजुता दिवाकर के मुताबिक, ‘घी में एमिनो एसिड होता है, जो जमे हुए फैट को पिघलाकर फैट सेल्‍स का साइज पहले की तरह करने में मदद करता है। अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में फैट जल्‍दी इकट्ठा होने लगता तो आपको अपनी डाइट में घी जरूर शामिल करना चाहिए।’

कार्बस से बेहतर है घी

क्‍या आप जानते हैं कि हम अपनी डाइट में जो कार्ब खाते हैं उनकी तुलना में घी ऊर्जा का बेहतर स्रोत है. दरअसल, घी में मीडियम-चेन-फैटी एसिड होते हैं, जिन्‍हें लीवर सीधे सोख लेता है और जल्‍द ही बर्न भी कर देता है. घी बटरिक एसिड से भरपूर होता है, जिसके ढेरों फायदे हैं. दरअसल, हमारा शरीर फाइबर को बटरिक एसिड में बदलने का काम करता है. ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में घी शामिल करते हैं तो इससे शरीर का काम आसान हो जाता है. घी में मौजूद बटरिक एसिड फाइबर को एनर्जी में बदलता है जिससे आंतों की दीवार मजबूत होती है.

पाचन को बेहतर बनाता है घी 

बटरिक एसिड पाचन तंत्र की मरम्‍मत कर उसे सेहतमंद रखता है। घी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में ख़राब कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखते हैं और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने का काम करते हैं। भारत में सदियों से खाना घी में बनता आ रहा है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories