राष्ट्रीयदिल्ली को मिला दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में 62वां स्थान

दिल्ली को मिला दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में 62वां स्थान

[object Promise]

नयी दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में दिल्ली के 62वां स्थान हासिल करने का श्रेय शहर की जनता को देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, समस्त दिल्ली वासियों के लिये खुशखबरी। सभी दिल्ली वालों ने बीते छह साल में कड़ी मेहनत करके ऐसा कर दिखाया। दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली भारत का एकमात्र शहर है, जो अपनी रैंक में सुधार करके 81वें स्थान से यहां पहुंचा है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, सभी गौरवान्वित दिल्ली वासियों और अरविंद केजरीवाल को उनके नेतृत्व के लिये बधाई। हमारी प्यारी दिल्ली ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों में 62वां स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में दिल्ली भारत का एकमात्र शहर है। पिछली बार दिल्ली 81वें स्थान पर थी, जिसकी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है।

कनाडा के वैंकुवर स्थित रेसोनेंस कंसलटेंसी लिमिटेड ने हाल ही में 10 लाख से अधिक आबादी वाले दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories