राष्ट्रीयसड़क पर खून से लथपथ मिला एक युवक का शव और पुलिस...

सड़क पर खून से लथपथ मिला एक युवक का शव और पुलिस बोली, हादसे में मरा गया होगा

[object Promise]

कानपुर, शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सैलहा गांव के पास सोमवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। दिवंगत की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार से शिनाख्त हुई। शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस कह रही हादसे में हुई युवक की मौत।

[object Promise]
सैलहा के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव सड़क के किनारे पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का परीक्षण करने पर पता चला कि चेहरे पर गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई है।

सैलहा के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव सड़क के किनारे पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का परीक्षण करने पर पता चला कि चेहरे पर गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक की जेब में मिले परिचय पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त मौनी नवादा निवासी मुन्ना उर्फ राजेंद्र तिवारी के रूप में हुई है।

जानकारी मिली है कि वह कल्याणपुर में किसी गारमेंट की दुकान में काम करता था। रात में घर लौटते समय का हादसा हुआ। सवाल यह है कि क्या वह पैदल लौट रहे थे क्योंकि घटनास्थल पर कोई अन्य वाहन नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक परिवार वालों को सूचना दे दी गई है उनसे पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories