राष्ट्रीयWorld’s Best Cities for 2021 : Delhi 62 वें स्थान पर, सीएम...

World’s Best Cities for 2021 : Delhi 62 वें स्थान पर, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों को दी बधाई

[object Promise]

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि विश्व के बेहतरीन शहरों में दिल्ली का स्थान 62 वें स्थान पर आया है, यह खुशी की बात है। इस सूची में भारत में सिर्फ दिल्ली को शामिल किया गया है। राजधानीवासियों के लिए यह गर्व की बात है, सभी दिल्लीवासियों को बधाई। यह राजधानीवासियों के लिए खुशखबरी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्लीवासियों ने छह वर्ष काफी मेहनत की है जिसके बाद यह स्थान मिला है। दिल्ली में आए परिवर्तन को पूरा वि देख रहा है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि सभी दिल्लीवासियों को बधाई। पूर्व में दिल्ली का रैक 81 था, अब इसमें सुधार हुआ है व इस बार दिल्ली का रैंक 61 आया है। यह दिल्लीवासियों के लिए गर्व की बात है।

‘World’s best cities for 2021’ रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली को इस सूची में 62वें स्थान पर रखा गया है। रेजोनेंस कंसल्टेंसी लिमिटेड (Resonance Consultancy Ltd) द्वारा की गई रैंकिंग ने राजधानी दिल्ली को 62वां स्थान दिया है, जिससे यह सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय शहर बन गया है।

इस रैंकिंग में 10 लाख से अधिक की आबादी के साथ दुनिया भर के 100 शहरों को रैंक दी गई है। रैंकिंग 25 फैक्टर्स पर आधारित है। जिसमें सोशल मीडिया हैशटैग, चेक-इन की संख्या, विविधता, (diversity) पर्यटक आकर्षण, (tourist attractions) और मौसम शामिल हैं। इसमें जुलाई में कोविड -19 संक्रमण, आय और बेरोजगारी जैसे कारक शामिल थे।

मालूम हो कि यह रैंकिंग विश्व के 100 ऐसे शहरों को दी गई है जिनकी आबादी एक मिलियन से अधिक है। तमाम शहरों के स्थानीय निवासी और प्रवासियों द्वारा सांख्यिकीय प्रदर्शन और गुणात्मक मूल्यांकन को मिलाकर दिए गए अंकों के आधार पर यह रैंकिंग की गई है। इसमें लंदन को सबसे पहला स्थान मिला है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: न्यू यॉर्क और पेरिस हैं। इसके बाद मॉस्को और टोक्यो का नंबर है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories