राष्ट्रीयभारत में कोरोना से 93 फीसद मरीज हुए ठीक, 24 घंटे में...

भारत में कोरोना से 93 फीसद मरीज हुए ठीक, 24 घंटे में 501 मौत

[object Promise]

नई दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस (Cornavirus in India) के एक दिन के भीतर 45 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या लगभग 91 लाख हो गई है। वहीं महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 85 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की अब दर 93.6 फीसद पहुंच गई है।

[object Promise]
India Coronavirus News Update भारत में कोरोना वायरस से कुल 93 फीसद मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हालांकि 24 घंटों के दौरान 45 हजार मामले सामने आए हैं और 501 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजेजारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90 लाख 95 हजार 807 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण से 501 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 33 हजार 227 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4 लाख 40 हजार 962 लोगों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 21 नवंबर तक 13 करोड़ 17 लाख 33 हजार 134 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 10 लाख 75 हजार 326 नमूनों की जांच शनिवार को हुई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories