राष्ट्रीयछत्तीसगढ़ : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की...

छत्तीसगढ़ : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

[object Promise]

सुकमा/बीजापुर, नक्सलियों ने किस्टाराम इलाके में पर्चा जारी कर दो ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने पर्चे में लिखा है कि पुलिस की मुखबिरी के चलते इन्हें जन अदालत में मौत की सजा दी गई है। नक्सलियों के किस्टाराम एरिया कमेटी के हवाले से जारी इस पर्चे में 17 नवंबर को बड़े केडवाल निवासी पोडियम बलराम की जन अदालत लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है। वहीं पामलूर निवासी कोवासी गंगा की भी पुलिस की मुखबिरी करने के शक में हत्या करने का जिक्र है। जिले के किस्टाराम इलाके में फेंके गए इस पर्चे में लिखा है कि कोवासी गंगा का भाई कोवासी रमेश उनके हाथों से छूटकर भाग निकला है, जो नेल्लगुड़ा इलाके में छिपा हुआ है।

[object Promise]
एसपी केएन ध्रुव ने बताया कि किस्टाराम इलाके में एक युवक की हत्या की जानकारी मिली है। दूसरी हत्या की पुष्टि करने के लिए टीम भेजेंगे। हालांकि इस बारे में थानों तक किसी प्रकार की सूचना नहीं पहुंची है।

बताया जाता है कि दोनों युवकों की मौत की खबर दहशत के चलते थानों तक नहीं पहुंची है। एसपी केएन ध्रुव ने बताया कि किस्टाराम इलाके में एक युवक की हत्या की जानकारी मिली है। दूसरी हत्या की पुष्टि करने के लिए टीम भेजेंगे। हालांकि इस बारे में थानों तक किसी प्रकार की सूचना नहीं पहुंची है। नक्सली निर्दोष ग्रामीणों की मुखबिरी के शक में हत्या कर दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं।

पांच लाख के इनामी कोरसा पर 24 मामले दर्ज

सत्यम कट्टम उधर बीजापुर में जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 85वीं बटालियन के संयुक्त बल ने शनिवार को गंगालूर थाना क्षेत्र में सावनार निवासी पांच लाख के इनामी नक्सली कोरसा दसरू उर्फ सुरेश (45) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वह 2006 से नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी से जुड़ा था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट, आगजनी सहित कुल 24 अपराध पंजीबद्ध हैं। जिले के थानों में 17 स्थाई वारंट लंबित हैं। वहीं एक अन्य घटना में उसूर थाना के जिला बल और केंरिपु 229/एफ समवाय के बल ने गलगम से नक्सली सत्यम कट्टम (31) को गिरफ्तार किया है। वह लूटपाट और मारपीट की घटना में शामिल रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories