राष्ट्रीयडिजिटल बैंकिंग : अगर इस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो काम...

डिजिटल बैंकिंग : अगर इस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो काम की है ये खबर, जानें-कहां कर सकते हैं शिकायत

[object Promise]

कानपुर, डिजिटल बैंकिंग जैसे-जैसे बढ़ रही है, उससे जुड़ी समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। तमाम मौकों पर बैंक भी ग्राहक को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा देने में असफल रहते हैं। कभी उनके खाते में समय से धन नहीं अपलोड हो पाता तो कभी सही समय से उसके खाते में धन जमा नहीं होता। इन स्थितियों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कानपुर रिजर्व बैंक में डिजिटल से जुड़ी शिकायतें करने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। डिजिटल लेनदेन लोकपाल कानपुर से शिकायतें की जा सकेंगी।

[object Promise]
डिजिटल बैंकिंग तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही लापरवाही की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। लेकिन अभी ग्राहक समस्या होने पर बैंक में ही शिकायत करते हैं और निदान न होने पर चुप होकर बैठ जाते हैं।

इसमें रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि किसी ग्राहक के वालेट या कार्ड में उचित समय में धनराशि लोड नहीं किया गया हो। अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर हुआ हो तो उसकी शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा जिसे धन भेजा गया है,अगर उस तक धन नहीं पहुंचा है तो समय से उसकी वापसी मूल खाते में ना करने की शिकायत भी की जा सकती है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने कानपुर में ग्राहकों के लिए उपभोक्ताओं शिक्षण व संरक्षण कक्ष भी बनाया है। यहां उन सभी शिकायतों को सुना जाएगा जिन्हें बैंकिंग लोकपाल नहीं सुन सकते। यहां उत्तर प्रदेश के 37 जिलों से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी।

यहां सुनी जाएंगी इन जिलों की शिकायतें

सहारनपुर, बरेली, मुजफ्फर नगर, पीलीभीत, बागपत, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा, बिजनौर, हाथरस, गाजियाबाद, फर्रूखाबाद, हापुड़ (पंचशील नगर) जालौन, अमरोहा (जेपी नगर), कानपुर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, आगरा, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, झांसी, एटा, ललितपुर, मैनपुरी, हमीरपुर, इटावा, महोबा, कन्नौज, संभल (भीम नगर) औरैया, काशीराम नगर (कासगंज), मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, रामपुर, बदायूं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories