राष्ट्रीयरोहित शर्मा ने बताया, सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया में चयन नहीं...

रोहित शर्मा ने बताया, सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर उन्होंने मुझसे कहा क्या

[object Promise]

नई दिल्ली, घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो अपने देश का प्रतिनिधित्व करें। कुछ खिलाड़ियों को ऐसा मौका जल्दी मिल जाता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ भी कुछ ऐसा ही है। घरेलू स्तर और आइपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिल पा रही है।

[object Promise]
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बताया कि जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव का टीम में चयन नहीं हुआ तो उन्होंने मुझसे क्या कहा। रोहित ने कहा कि उनके टीम में चयन नहीं होने से मुझे भी निराशा हुई।

आइपीएल 2020 के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गिया, लेकिन सूर्यकमार यादव को टीम में जगह नहीं दी गई। टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने आइपीएल में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और मुंबई इंडियंस के लिए कई अच्छी पारियां खेली। अब रोहित शर्मा ने बताया है कि भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उनसे इसके बारे में क्या बातें की थीं।

रोहित शर्मा ने बताया कि, हम टीम रूम में बैठे हुए थे मैं मुझे महसूस हो रहा था कि वो निराश हैं, लेकिन मैं उनके पास जाकर बात नहीं कर पाया। कुछ समय बाद वो खुद मेरे पास आए और कहा कि चिंता मत करो, मैं इस निराशा से पार पा लूंगा और मुंबई इंडियंस के लिए मैच जीतूंगा। हालांकि टीम सेलेक्शन के बाद सौरव गांगुली, रवि शास्त्री व दूसरे कई अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें धैर्य रखना चाहिए। 30 साल के सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिलने की वजह से रोहित भी कुछ ऐसा ही महसूस करते हैं।

रोहित ने कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि सूर्यकुमार यादव ना सिर्फ आइपीएल में बल्कि अपने करियर में भी सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उनका वक्त आएगा। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए खेले 16 मैचों में 480 रन बनाए थे और इस सीजन में एमआइ के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। वहीं रोहित शर्मा ने अपने  बारे में कहा कि वो इस समय अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और फिट होने के बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। दोनों देशों के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories